इटेलिका टाइल्स स्टूडियो का हुआ उद्घाटन

    इटेलिका टाइल्स स्टूडियो का हुआ उद्घाटन
फोटो परिचय-   टाइल्स स्टूडियो का फीता काटकर शुभारंभ करते श्री 1008 रामनारायण दास त्यागी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ओम इंटर प्राइजेज के बैनर तले सोमानी टाइल्स के अधिकृत शोरूम इटेलिका सोमानी टाइल्स स्टूडियो का श्री 1008 रामनारायण दास त्यागी द्वारा विधि बिधान से पूजा अर्चना के पश्चात किया गया।
रविवार को शहर के राधानगर निकट पावर हाउस इटेलिका सोमानी टाइल्स स्टूडियो का श्री 1008 राम नारायण दास त्यागी के कर कमलों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रोपाइटर गणेश मिश्रा व परिजनों द्वारा परमपूज्य श्री 1008 राम नारायण दास त्यागी का अंग वस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रोपाइटर गणेश मिश्रा ने बताया कि प्रतिष्ठान में सोमानी कम्पनी के आधुनिक टाइल्स जिसमे बेड रूम, हाल, किचन, बाथरूम के फ्लोर टाइल्स एवं वाल टाइल्स के अलावा कमोड, वाश बेसिन, सिंक एवं बाथरूम एसेसीरीज़ व डायनिंग हाल एसेसीरीज़, मॉड्यूलर किचन टाइल्स एव अन्य आदि उपयोगी वस्तुएं व सजावट के वस्तुएं उपलब्ध है बताया कि उनके यहां उचित दाम पर आकर्षक छूट के साथ टाइल्स उपलब्ध है। इस मौके पर विधायक विकास गुप्ता, सभासद विनय तिवारी, दिनेश तिवारी खलीफा, अरुण यादव, ऑपरेशनल हेड रामेश्वर तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *