Jalandhar । पंजाब के जालंधर में फिर जोरदार धमाका हुआ है। लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी है। पूरे शहर में फिर से ब्लैक आउट किया गया है। रात डेढ़ बजे सायरन बजने लगा है।
भारत ने Jammu and Kashmir में पाकिस्तान का हमला विफल किया, आठ पाकिस्तानी मिसाइल की नष्ट
जालंधर रेलवे स्टेशन के पास ऋषि नगर से होते हुए निकले ड्रोन को लोगों ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया। जालंधर में आज रात धमाका हुआ था। भारतीय जवानों ने कई ड्रोन को मार गिराया था। लेकिन कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने फिर से ड्रोन से हमला कर दिया है।
चंडीगढ़ में भी देर रात 01:22 बजे सायरन बजने लगा। सायरन लगातार बज रहा है। चंडीगढ़ में फाइटर प्लेन निगरानी कर रहे हैं। देर रात आकाश में फाइटर जेट की गूंज सुनाई दे रही है।