जालौन: तेंदुआ पकड़ने जा रहे वन दारोगा हादसे में घायल
जालौन: तेंदुआ पकड़ने जा रहे वन दारोगा हादसे में घायल
जालौन: तेंदुआ पकड़ने जा रहे वन दारोगा हादसे में घायल दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — जनपद में तेंदुए की सूचना पर कार्रवाई के दौरान एक वन दारोगा सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए जाते समय उनकी स्कूटी की एक बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव के पास हुआ। राहगीरों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दारोगा को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
गौरतलब है कि जालौन के रवा गांव में तेंदुआ निकलने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए सतर्कता के साथ अभियान चला रही थी, इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।