जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी रहे अव्वल
जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी रहे अव्वल
जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी रहे अव्वल
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय हमीरपुर द्वारा शुक्रवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर वर्ग बालक-बालिका की फुटबॉल, बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रातः 9 बजे हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंशूर और स्टेडियम ए हमीरपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें मंशूर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि स्टेडियम ए हमीरपुर उपविजेता रही।
जूनियर वर्ग बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मंशूर और उच्च प्राथमिक विद्यालय करसियान हमीरपुर के बीच मुकाबला खेला गया। पेनल्टी शूटआउट में मंशूर की टीम ने 6-5 से जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि करसियान की टीम उपविजेता रही।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग के मुकाबले भी आयोजित हुए। अंडर-14 बालक एकल वर्ग में विज्ञान प्रथम और अर्पण द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अंशु को तीसरा स्थान मिला। अंडर-18 बालक एकल वर्ग में ओम राजपूत प्रथम और सोनमल द्वितीय रहे। युगल वर्ग में ओम और विकास की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग बैडमिंटन में अंडर-18 एकल वर्ग में प्रकृति प्रथम और सत्यसी द्वितीय स्थान पर रहीं। युगल वर्ग में मान्या और प्रकृति विजेता तथा रिया और सत्यसी उपविजेता रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में नवोदय विद्यालय की टीम विजेता रही, जबकि गुरुकुल राठ की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में पीएमश्री इंटर कॉलेज अनवारा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नवोदय विद्यालय राठ की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना