छेड़खानी के आरोपी को कैलिया पुलिस ने दबोचा, त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप

   छेड़खानी के आरोपी को कैलिया पुलिस ने दबोचा, त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई (जालौन) — महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना कैलिया पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कैलिया पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक मुकदमा अपराध संख्या 10/26 में धारा 74 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र वृन्दावन प्रजापति, निवासी ब्यौना को पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ लिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अवनीश पटेल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
थानाध्यक्ष अवनीश पटेल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *