कांशीराम ने पीड़ित व शोषित समाज को मुख्यधारा में लाने का किया काम
कांशीराम ने पीड़ित व शोषित समाज को मुख्यधारा में लाने का किया काम
कांशीराम ने पीड़ित व शोषित समाज को मुख्यधारा में लाने का किया काम
– सपाईयों ने बहुजन नायक कांशीराम जी की मनाई जयंती
फोटो परिचय- कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– समाजवादी पार्टी कार्यालय में बहुजन नायक, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम जी की जयंती जोश खरोंश के साथ मनाई गई। चित्र पर पुष्पांजलि के उपरांत उनके विचारों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी एक विचारधारा का नाम है एक परिवर्तन की पहचान है। उन्होने अपना सारा जीवन दबे कुचले, पीड़ित शोषित वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया। निरंतर अथक प्रयासों के बाद पहले बामसेफ, फिर डीएस चार और अंत में 1984 में बीएसपी बना कर प्रदेश में चार बार सरकार बनाने का काम किया। उनका मुख्य उद्देश था जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। यदि इस विचार के साथ देश की सरकारों ने काम किया तो समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक और सामाजिक गैर बराबरी को खत्म किया जा सकता है। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अमित मौर्या, दीपक यादव दलजीत निषाद, विपिन यादव, जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह एडवोकेट, गणेश वर्मा, चेयरमैन नगर पालिका राजकुमार मौर्या, डॉ राम नरेश पटेल, राम कृपाल सोनकर, रामकिशोर प्रजापति, रामतीरथ परमहंस, संगीता राज पासवान, आरती बघेल, रत्नेश रत्ना, भारती निषाद, डॉ अमित पाल, सुहैल खान हेमू, डीजी कुशवाहा, नंद किशोर पाल, राम गुलाम जाटव, राम दुलारे पासवान, शिवपूजन कोरी, राहुल पासवान, शिव पूजन, अखिलेश, राम लखन कोरी, संजय सिंह, राजू पासी, कुलदीप पासी, मंहगू निषाद, शिवम कुमार, अंकित कुमार, जगजीवन राम विशकर्मा मौजूद रहे।