रमजान में निगाह, जुबान, कान व अंगों को काबू में रखें रोज़दार – फ़ज़रूर रहमान

     रमजान में निगाह, जुबान, कान व अंगों को काबू में रखें रोज़दार

वरिष्ठ समीक्षक व पत्रकार “फ़ज़रूर रहमान”, पूर्व प्रवक्ता एमआईसी फतेहपुर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– समूची दुनिया में मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। जिसमें पूरे एक माह रोज़े रखकर मुस्लिम समाज अल्लाह तआला की इबादत करता है। ईशा की नमाज के बाद बीस रकत तरावीह पढी जाती है। रोजे रखने के साथ-साथ तरावीह को हर मुस्लिम को पढना जरूरी होता है। छह जरूरी बुनियादी आदाब पर ही रोजा निर्भर रहता है। हकीकी रोजा के लिए जो अंगो को गुनाहों से रोकता है। छह आदाब सामने रखना जरूरी है।
निगाह का रोजा:- पहला अदब यह है कि नजर नीचे रखो, जिन चीजो की तरफ निगाह डालना अल्लाह तआला को नपसंद है उनकी तरफ निगाह को न जाने दो। जिन चीजो को देखने से दिन भटकता हो और अल्लाह की याद से गफलत तारी होती हो उनको न देखो। ‘‘अल्लाह के रसूल सल्ल. ने फरमाया-नजर डालना ऐसी चीजो पर जिनसे अल्लाह न रोका है शैतान के तीरो में एक जहर में बुझा हुआ तीर है जो कोई अल्लाह के डर से बुरी निगाह से रूक जाए अल्लाह तआला उसके दिल मे ईमान की मिठास का मजा अता करेगा’’। हजरत जाबिर रजि. से रिवायत है कि अल्लाह के रसूल सल्ल. ने कहा पांच चीजे ऐसी है जिनसे रोजा टूट जाता है। एक झूठ, दूसरे गीबत, तीसरी चुगली, चौथा झूठी कसम और वासना की नजर।
जुबान का रोज़ा:- दूसरा अदब यह है कि जुबान से बुरी बात न करो, झूठ न बोलो, गीबत न सुनो न करो, चुगली न खाओ, बेशर्मी की बातें न करो, अत्याचार ज्यादती करने की बात न करो, झगड़ा न करो, वायदा न तोड़ो और न कोई बात काटो। जुबान का रोजा यह है कि खामोश रहे उससे होने वाले गुनाहों से बचे और उसे अल्लाह की याद और कुरआन की तिलावत में व्यवस्त रखें। सुफियान सौरी रह. कहते है कि गीबत और झूठ से रोजा टूट जाता है। ‘‘अल्लाह के रसूल सल्ल. ने फरमाया रोजा ढाल है गुनाहों से बचाव के लिए। तुममे से कोई रोजा से हो तो न बेशर्मी की बात करे और न बदकलामी और फिजूल बकवास करे न चीखे चिल्लाये और अगर कोई गाली दे या लड़ने पर उतर आये तो कह दें कि मै रोजे से हॅू’’।
कान का रोजा:- रोजे़ का तीसरा अदब यह है कि कानों को बुरी बात सुनने से रोको इसलिए कि जिन बातो का जुबान से निकलना हराम है उनका सुनना भी हराम है। इसी वजह से अल्लाह तआला ने कानों से झूठ सुनने वालों और हराम का माल करने वालो का जिक्र साथ-साथ फरमाया है। अल्लाह के रसूल सल्ल. ने फरमाया कि गीबत करने वाला और सुनने वाला दोनो के गुनाह बराबर के साझीदार है।ṁ
अंगो का रोज़ा:- रोज़े रखने का चौथा अहम् अदब यह है कि हांथ, पांव और दूसरे अंगो को गुनाहों से रोको और इफ्तार के वक्त ऐसे खाने से बचो जिसके बारे में हराम होने की आशंका हो। अगर दिनभर वह खाना भी न खाये जो हलाल है और इफ्तार हराम खाने से करे तो उसका रोज़ा कैसे हो सकता है। शरीअत कहती है हराम कमाई से अर्जित किये जाने वाले रोज़ा अफ्तार से रोज़ा नही होता है। ऐसे रोजदार की मिसाल ऐसी है जैसे एक व्यक्ति महल बनाये लेकिन पूरे शहर को उजाड़ कर। अल्लाह के रसूल सल्ल. ने फरमाया कितने ही रोजदार ऐसे है जिन्हें अपने रोजे से भूख और व्यास के सिवाय कुछ नही मिलता।

 वरिष्ठ समीक्षक व पत्रकार “फ़ज़रूर रहमान”, पूर्व प्रवक्ता एमआईसी फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *