हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व : Kejriwal

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद Kejriwal ने भारतीय सैन्य बलों की ओर से आतकवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर कहा कि हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है।

श्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।”

जरूरत पड़ी तो ट्रैक्टर लेकर बॉर्डर जाएंगे किसान : Rakesh Tikait

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, “जय हिंद की सेना। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर भारतीय सेना को बधाई। आतंकवाद के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है।”

आप नेता संजय सिंह ने कहा, “जय हिन्द, जय हिन्द की सेना। भारतीय सेना पर गर्व है 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। भारत माता की जय।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *