तमंचा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। किशनपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक मिस कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।

किशनपुर थाने के उपनिरीक्षक मो0 ताज हसन अपने हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी अभियुक्त राजेश पासवान पुत्र मुरली पासवान निवासी ग्राम रारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, व एक मिस कारतूस 12 बोर बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 297/2025, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट व 352 बीएनएस पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक के अलावा कांस्टेबल विवेक यादव व पीआरडी जयनारायण शामिल रहे।

