कृष्णा फार्मास्यूटिकल्स व सांवरिया क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

  कृष्णा फार्मास्यूटिकल्स व सांवरिया क्लीनिक का हुआ शुभारंभ
फोटो परिचय-  क्लीनिक का फीता काटकर उद्घाटन करतीं सावित्री देवी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने शांतीनगर में कृष्णा फार्मास्यूटिकल्स एवं सांवरिया क्लीनिक का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। क्लीनिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित कुमार की माताजी सावित्री देवी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन के पश्चात फीता काटकर किया।
संस्थान के संचालक सुमित कुमार ने बताया कि इस क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। यहां 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ओपीडी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। क्लीनिक में अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जिनमें चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह, नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ डॉ. शंकर कबीर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. दिव्यांश राजपूत, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रिचा पांडेय शामिल हैं। इस मौके पर अमित कुमार, रीता देवी, शालिनी देवी और सावित्री देवी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस क्लिनिक के खुलने से क्षेत्र के मरीजों को अब विशेषज्ञ परामर्श के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *