कुल्लुन नफ़सिन ज़ाएकातुल मौत मौत का एक दिन फिक्स है फिर डरना कैसा,,अधिवक्ता कमरुद्दीन
कुल्लुन नफ़सिन ज़ाएकातुल मौत मौत का एक दिन फिक्स है फिर डरना कैसा,,अधिवक्ता कमरुद्दीन
कुल्लुन नफ़सिन ज़ाएकातुल मौत मौत का एक दिन फिक्स है फिर डरना कैसा,,,,अधिवक्ता कमरुद्दीन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर – कचेहरी के डीबीए हाल में मुस्लिम अधिवक्ताओं ने अपने मसाइल पर की चर्चा,,, लगभग दो सैकड़ा अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचारों को लेकर डीबी हाल आए और अपनी अपनी बात रखी।
जुनून को एक करने का असल मकसद,, हम हैं तो एक लेकिन दिखते नहीं,, कहते तो हैं एक लेकिन हैं एक नहीं।।
दस सालों में पहला सराहनीय कदम हर सुख और दुख में साथ रहने बात की,,, अधिवक्ता मजहर हुसैन
अधिवक्ता — “मो रेहान सदफ” ने कहा हम जब कचेहरी प्रांगण में तो रहते है तब एक हैं लेकिन जहां बाहर हुए तो पहचान नहीं जानी जाती इसलिए जब साथ है तो हर समय के लिए साथ होना जरूरी है।
वहीं सीनियर अधिवक्ता – ताईयात साहब ने कहा,,, आज की मीटिंग बहुत आवश्यक मानी जा सकती है। क्योंकि हमारी तादात जीतने की भले न हो, लेकिन हम किसी को भी हरा ज़रूर सकते हैं,,,,
फतेहपुर — दिनांक 17,02, 2026 को व्यवस्थापक एड शाहिद अख्तर एड मो फहीम खान , मजहर हुसैन व सैयद फैजान द्वारा मुस्लिम अधिवक्ता समाज की प्रथम बैठक कलेक्ट्रेट कंपाउंड फतेहपुर स्थित बार सभागार में सम्पन्न हुई जिसका संचालन सय्यद आसिफ, मकसूद द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में किया गया जिससे भारी संख्या में युवा अधिवक्ता सहित वरिष्ठ अधिवक्ता भी
उपस्थित रहे। जिसपर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें प्रमुख यह रही कि समाज के सारे अधिवक्ता सहयोगी के रूप में काम करते हुए अधिवक्ताओं की किसी भी समस्या पर एक जुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। उपस्थित अधिवक्तागण एड मोइनुद्दीन , कमर उद्दीन, बदरुद्दीन, नफीस अहमद निसार, एड निसार अहमद, एड करीम, एड जावेद ,मो तारिक हुसैन, एड सदफ रेहान, कासिम अली, एहसान खान, मो इजहार, मो आदिल, एड एहतराम, एड रशीद, एड मोइन खान , एड शोहराब, एड अनस, एड एजाज, एड शोएब खान, एड सय्यद शोएब हसनी, एड एम वसीम खान, जैन अब्बास, एड सय्यद शोएब अरबी, एड वली अहमद, एड जीशान, एड मो शोएब, एड फरजान उद्दीन आदि मै जोशो ख़रोश के साथ मौजूद रहे।