जयपुरिया की जोश छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
– पैसे के अभाव में होनहार बच्चों का हुनर दबे नहीं निखरे: राणा
फोटो परिचय- छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेता छात्रों को सम्मानित करते अतिथि।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में जोश छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा संग्राम सिंह ने कहा कि पैसे के अभाव में होनहार बच्चों का हुनर दबे नहीं बल्कि निखरे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष छात्रों के लिए जोश छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। सफल मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया जाता है। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्कूटी और 2 वर्ष तक 100 प्रतिशत फीस माफी का पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरा स्थान प्राप्त करके इलेक्ट्रिक साइकिल और 2 वर्ष तक 90 प्रतिशत फ़ीस माफ़ी, तीसरा स्थान प्राप्त करके लैपटॉप और 2 वर्ष तक 80 प्रतिशत फ़ीस माफ़ी का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार 100 वे स्थान तक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाज़ा गया और साथ ही साथ उन्हें शुल्क माफ़ी और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। विद्यालय की प्रबंधक रंजना सिंह ने कहा कि जोश छात्रवृत्ति बच्चों के आत्मविश्वास में न केवल वृद्धि करती है बल्कि उनके सपनों को साकार करने में सहायता व मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए संस्था हर संभव प्रयास करेगी। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, इसलिए हम समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएंँ कराते रहे हैं और आगे भविष्य में कराते रहेंगे। कार्यक्रम के इस अवसर पर फतेहपुर हेडमास्टर सीजो वर्गीज, बिंदकी हेडमिस्ट्रेस उर्वशी पांडेय, डिप्टी हेडमिस्ट्रेस शबनम मोईन के अलावा अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
पैसे के अभाव में होनहार बच्चों का हुनर दबे नहीं निखरे: राणा
