अजगवां में भू-माफियाओं ने बलपूर्वक किया कब्जा, अन्य लघु खबरों के साथ

    गरीब बिटिया की शादी के लिए आगे आए समाजसेवी भोला
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। विजयीपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा अंजना भैरो में एक सड़क दुर्घटना में मृतक सुरेश पाल की पुत्री की शादी को लेकर पूरा गांव एकजुट हो गया। सुरेश पाल की मृत्यु विवाह की तैयारियों के दौरान हुई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे समय में न केवल समाजसेवी बल्कि जनप्रतिनिधियों ने भी आगे बढ़कर सहयोग की मिसाल पेश की।
कन्या के विवाह को सफल बनाने के लिए गांव के समाजसेवी भोला अवस्थी ने संपूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह महाविद्यालय, हरदो के प्रबंधक एवं समाजसेवी ठाकुर इंदल सिंह ने शोक संतृप्त परिवार को हरसंभव मदद देने का भरोसा देते हुए कन्या को फ्रिज एवं अंगवस्त्र भेंट किए। इसी प्रकार विजयीपुर ब्लाक प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी ने 11 हजार नेक कार्य में यमुना तटवर्ती क्षेत्र के सैकड़ों समाजसेवियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और बरात की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मौके पर मौजूद रहे। इस घटनाक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि यमुना किनारे बसे गांवों में मानवीय संवेदनाएं आज भी जीवित हैं। क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि जब किसी परिवार पर संकट आता है, तो समाज एकजुट होकर उस दुख को बांटने के लिए खड़ा हो जाता है। दिवंगत सुरेश पाल की पुत्री की शादी न केवल एक वैवाहिक समारोह, बल्कि मानवीय सहयोग और करुणा की एक मिसाल बन गई है। इस हृदयस्पर्शी प्रयास ने यह दिखा दिया कि गांवों में आज भी इंसानियत की लौ जल रही है।
—————————————-
 कल आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य
फतेहपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई व निरीक्षण किया जाना है। महिला जनसुनवाई 11 जून को पूर्वान्ह 11 बजे सदस्य द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) जीटी रोड में की जाएगी तत्पश्चात बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होने पीड़ित महिलाओं का आहवान किया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचकर राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निस्तारण करा सकती हैं।
——————————————–
अजगवां में भू-माफियाओं ने बलपूर्वक किया कब्जा
– फर्जी बैनामा कराने व धमकी का आरोप, दबंगों पर कार्रवाई की मांग
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के गांव अजगवां निवासी उदय सिंह पुत्र गौरी शंकर ने शासन प्रशासन को एक शिकायती पत्र भेजकर उसकी खेतिहर जमीन पर अवैध रूप से बलपूर्वक क़ब्ज़ा कर लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाटा संख्या 891 रकबा 0.3400 स्थित गांव अजगवां के मात्र फ़सल काश्तकार दर्शन पुत्र शिवनाथ रहे हैं। उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी एक मात्र पुत्री सावित्री देवी (पत्नी गौरी शंकर) हुईं। सावित्री देवी की मृत्यु हो चुकी है। स्व. दर्शन सिंह से कथित जाली व फर्ज़ी बैनामा के आधार पर महर्षि हैवन ने अपना नाम दर्शन और सावित्री देवी की मौत के बाद राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से विगत 2005 में दर्ज करवा लिया और एक दूसरे को कथित बैनामा करते रहे। जिसके सम्बन्ध में राजस्व न्यायालय व सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन रहे और उच्च न्यायालय द्वारा स्टे प्रभावी रहा।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि विवादित भूमि पर दर्शन के समय से आज तक शिकायतकर्ता का कब्ज़ा-दख़ल चल रहा है। किसी अन्य का कोई कब्जा दखल नहीं रहा है। बताया कि बलबीर सिंह आदि द्वारा हकबंदी वाद भी दाखिल किया गया जिस पर तहसील आख्या में न्यायालयों में वाद विचाराधीन होने व वादी बलवीर सिंह आदि का मौक़े पर कब्ज़ा न होने की रिपोर्ट प्रेषित की गई। हकबंदी वाद विगत 15 मई को उप जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा निरस्त किया जा चुका है। बताया कि बलवीर सिंह आदि दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और विगत पांच जून को दोपहर दो बजे ट्रैक्टर लेकर उनके मुखर विरोध के बावजूद व पुलिस के मना करने के बावजूद भी उसके खेत की मेड़ तोड़ दी। शिकायतकर्ता ने बलवीर सिंह चौहान पुत्र ब्रजराज़ निवासी सिविल लाइंस व नीरज पुत्र रामस्वरूप निवासी सूबेदार का पुरवा थाना थरियाव द्वारा जबरन मेड़ तोड़ने व जान से मार देने की धमकी देने आदि पर क़ानूनी कार्यवाही करने और गाटा संख्या 891 अवैध कब्ज़ा रोकवाने की मांग की है।
—————————————-
 घरेलू विवाद में युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौत
बिंदकी, फतेहपुर। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने पड़ोसी गांव के समीप एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मन्नूपुर (चितियापुर) गांव के समीप एक आम के पेड़ में रविवार की सुबह लगभग छह बजे कमलेश 20 वर्ष पुत्र राम किशोर निवासी ग्राम बसंती खेड़ा का शव गमछा से फांसी के फंदे में लटका मिला तो हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ लग गई। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव निवासी कमलेश पुत्र राम किशोर शनिवार की देर शाम को घर से निकला था इसके बाद घर वापस नहीं आया रविवार की सुबह उसका शव आम के पेड़ में फांसी के फंदे में लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या के कारणो की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। सरकंडी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सरनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
—————————————-
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
बिंदकी, फतेहपुर। चारा काटने के लिए पावर मशीन का प्लग बोर्ड में लगाते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कमरापुर गांव में सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे किसान दिलीप कुमार उत्तम 26 वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र उत्तम अपने घर के बरामदे में लगे चारा काटने की पावर मशीन चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था तभी करंट के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तथा रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दिलीप कुमार उत्तम अविवाहित था जबकि बड़ा भाई दीपेंद्र कुमार उत्तम शादीशुदा था और परिवार से अलग रहता था। बड़ा भाई दीपेंद्र कुमार उत्तम गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक की छोटी बहन की शादी आठ दिन पहले ही हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर बहन रोते बिलखते पहुंची। मृतक की मां श्रीमती देवी तथा पिता सुरेश चंद्र उत्तम रो-रो कर बेहाल रहे।
——————————————-

  वाहन की टक्कर से मासूम की दर्दनाक मौत
– परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रोकर बेहाल
बिंदकी, फतेहपुर। घर के बाहर खेल रहा 11 महीने का बच्चा चार पहिया वाहन की टक्कर से कुचल गया। जिसके चलते उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल रहे।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिस्सी गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से घर के बाहर खेल रहा रतिराम सोनकर के 11 माह के पुत्र अभय की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया। जीवित रहने की आशा पर परिजन रविवार की देर रात को जीवित रहने की आशा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर गए। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 11 माह के बच्चे की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर वापस मिस्सी गांव पहुंचे। मिस्सी गांव में रविवार व सोमवार की मध्य रात लगभग एक बजे तक परिजन रो-रोकर बेहाल होते रहे। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। सभी लोग दुर्घटना को लेकर दुख और अफसोस जता रहे थे।
———————————————-
 ट्रैक्टर ट्राली पलटने से छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल
बिंदकी, फतेहपुर। ट्रैक्टर ट्राली में नाव लादकर छोड़ने गए सगे भाई वापस लौटते समय ट्रैक्टर पलट जाने से ट्रैक्टर ट्राली में दब गए। जिसके चलते ट्रैक्टर में सवार छोटे भाई की जहां मौत हो गई वहीं बड़ा भाई गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियाबाद गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटकर खंदक में चली गई जिसके चलते ट्रैक्टर में सवार सचिन 18 वर्ष पुत्र रामरतन निवासी ग्राम दरियाबाद थाना ललौली की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई ट्रैक्टर चालक सोनू 25 वर्ष गंभीर घायल हो गया। जिसको प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सचिन व उसका बड़ा भाई सोनू दोनों ट्रैक्टर लेकर यमुना नदी के उस पार नाव छोड़ने गए थे। नाव छोड़ने के बाद वापस अपने गांव दरियाबाद आ रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और घटना हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा। परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे।
——————————————-
ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर के समीप नई रेलवे लाइन में रविवार की रात 23 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सचान फैक्ट्री बहुआ रोड निवासी गौरव पाल की पत्नी कोमल देवी रविवार की रात लगभग आठ बजे बक्सपुर के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई रोहित पाल निवासी हाडिया सलेमाबाद थाना हुसैनगंज ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 12 मार्च 2023 में किया था। हालाकि भाई ने ससुरालीजनो पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
———————————————-
मानसिक संतुलन के चलते वृद्धा ने लगाई फांसी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील पाल नगर में सोमवार की सुबह मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण 85 वर्षीय वृद्ध महिला ने घर में फांसी लगाकर हत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार नई तहसील पाल नगर निवासी स्व0 शिवबोधन की पत्नी पार्वती देवी का काफी समय मानसिक संतुलन ठीक नही ंथा। जिसके चलते सोमवार की सुबह उस वक्त घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म कर ली। जब घर के सभी लोग अपने-अपने कामो से निकल गये थे। इसी बीच वृद्धा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनो को हुयी तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का पुत्र शिवनरायन ने दी है।
——————————————– 
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम अजरौली व कबरहा के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर कोरवा निवासी जब्बार का पुत्र अच्छन बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह धाता थाना क्षेत्र के अजरौली व कबरहा के बीच पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जारदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *