किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा व आत्मनिर्भर बनने के प्रति किया जागरूक

      पीरनपुर के स्लम एरिया में लगा किशोरी मेला
किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा व आत्मनिर्भर बनने के प्रति किया जागरूक
फोटो परिचय- किशोरियों को जागरूक करतीं संस्था प्रबंधक रूबीना व सभासद आफताब अहमद।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पीरनपुर वार्ड के स्लम एरिया में निशान वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में किशोरी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को महावारी स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करना था।
किशोरी मेले में सभासद अफताब अहमद ने शिरकत की। उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फरजाना, आशा बहू कल्पना देवी, प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका शबाना बेगम, रईसा, सलाह उद्दीन, अल्लशा परवीन, राबिया खातून, तूबा अकील के अलावा प्रबंधक रुबीना भी शामिल रहीं। किशोरियों को महावारी के समय स्वच्छता का ध्यान कैसे रखें, पैड कितनी देर में बदलना चाहिए और महावारी के दौरान क्या खाना चाहिए जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल और समझने योग्य भाषा में दी गईं। सभासद अफताब ने किशोरियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लड़की हो या लड़का, दोनों को शिक्षा का पूरा अधिकार है और समाज को दोनों को एक समान नज़र से देखना चाहिए। उन्होंने किशोरियों में उभरती लीडरशिप क्षमता की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने स्वयं चार्ट बनाए, जिन पर लड़का-लड़की एक समान, भेदभाव नहीं होना चाहिए और महावारी पर जागरूकता जैसे संदेश लिखे। अध्यापिका शबाना बेगम ने किशोरियो को आगे बढ़ने का साहस दिया और अच्छी शिक्षा लेने को कहा। संस्था की प्रबंधक रुबीना ने किशोरियों को उपहार वितरित किए और उन्हें आगे पढ़ाई जारी रखने, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी अतिथियों, टीम मेंबर्स और किशोरियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *