महात्मा ज्योतिबा राव फुले व सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाकर किया गया स्मरण

    महात्मा ज्योतिबा राव फुले व सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाकर किया गया स्मरण
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन कालपी (जालौन)— रविवार को कालपी में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले तथा सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मां गायत्री विद्या मंदिर के विद्यालय परिसर में डिस्ट्रिक प्रेस क्लब कालपी के तत्वावधान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी हरमोहन सिंह यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव गोविंदराव फुले भारतीय समाज सुधार आंदोलन के अग्रदूत थे। वे समाज सुधारक, विचारक, लेखक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने जातिगत भेदभाव, सामाजिक कुरीतियों और अशिक्षा के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और समाज को समानता का संदेश दिया।
डिस्ट्रिक प्रेस क्लब कालपी के नगर अध्यक्ष दीपचंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने वर्ष 1848 में बालिकाओं के लिए विद्यालय की स्थापना कर महिला शिक्षा की नींव रखी। उनका योगदान आज भी समाज को प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा फुले दंपती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रकाश नारायण द्विवेदी, राज नारायण शुक्ला, सलीम अंसारी, दीपचंद्र सैनी, अमित यादव, रेहान राजा, मुस्ताक अंसारी, अमीर हसन अंसारी, फहीम खान, रहमत खान, पवन गुप्ता, अंकित गुप्ता, विकास सिंह, बृजेंद्र सिंह, रामप्रकाश पुरवार, हिमांशु सेंगर, एस.पी. सालोनिया, सुरेंद्र राठौर, अरविंद राठौर, राजा बाबू ओमरे, शोभित पांडेय, भूपेंद्र विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम, देव पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *