आटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर और शराब तस्कर गिरफ्तार
आटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर और शराब तस्कर गिरफ्तार
आटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर और शराब तस्कर गिरफ्तार दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन – जनपद की आटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा सात पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। दोनों युवक चोरी और अवैध शराब तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
आटा थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी