अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 बालू लदे ट्रक सीज

       अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 बालू लदे ट्रक सीज

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़  कालपी/जालौन– जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर बिना वैध प्रपत्रों एवं ओवरलोडिंग कर रहे 6 बालू लदे ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की रात चलाए गए इस विशेष अभियान में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, खनन निरीक्षक कुलदीप कुमार, थाना आटा प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने थाना आटा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान बिना खनन प्रपत्र और रॉयल्टी के 3 ट्रकों को पकड़ा गया, जिन्हें नवीन गल्ला मंडी परिसर में सीज कर खड़ा कराया गया। इसके अलावा कालपी क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए अन्य वाहनों को पकड़ा गया, जिससे अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *