रामगंज में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में चर्चा तेज
रामगंज में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में चर्चा तेज
रामगंज में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में चर्चा तेज दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन –– कालपी के मोहल्ला रामगंज में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पुत्री दरवाजा खुलवाने पहुंची, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। झरोखे से देखने पर अफसार उर्फ लल्लू (लगभग 50 वर्ष) फंदे से लटके दिखाई दिए। परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से गुलौली के रहने वाले थे और कई वर्षों से कालपी में रह रहे थे। वह भोगनीपुर क्षेत्र में बैनर बनाने का कार्य करते थे। घटना से एक दिन पूर्व वह अपनी पत्नी को ओरछा स्थित मायके छोड़कर लौटे थे। रात में भोजन के बाद वह अपने कमरे में अकेले सोने चले गए थे, जबकि पास के कमरे में उनके बच्चे मौजूद थे। परिवार में तीन बेटियां (18, 16 और 13 वर्ष) तथा एक छोटा बेटा है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी गंभीर घटना की सूचना तुरंत पुलिस को क्यों नहीं दी गई। सूचना में संभावित देरी को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है।
स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि मौत के कारणों से पर्दा उठ सके और स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में दबी जुबान से चर्चाएं जारी हैं।