मंडल उपाध्यक्ष बने मनोज सिंह, माला पहनाकर किया स्वागत
मंडल उपाध्यक्ष बने मनोज सिंह, माला पहनाकर किया स्वागत
भारतीय किसान क्रांति यूनियन की हुई बैठक
– मंडल उपाध्यक्ष बने मनोज सिंह, माला पहनाकर किया स्वागत
फोटो परिचय- नवमनोनीत मंडल उपाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते साथी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने मनीष सिंह चौहान निवासी अल्लीपुर भादर तहसील खागा को जनपद प्रभारी नियुक्त किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दे पर मुखर होकर आवाज बुलंद करते हुए किसानों की समस्याओं के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की वकालत की। साथ ही सभा में मनोज सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। नवमनोनीत जिला प्रभारी मनीष चौहान ने जनपद में किसानों से जुड़े हर मुद्दे पर आवाज उठाने की बात करते हुए किसानों के उत्पीड़न को हरगिज बर्दास्त न करने की ओर इशार किया। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे।