किसान दिवस में आईं कई शिकायतें, निस्तारण पर जोर, अन्य लघु खबरों के साथ

    किसान दिवस में आईं कई शिकायतें, निस्तारण पर जोर
उप कृषि निदेशक ने विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
फोटो परिचय-  किसान दिवस में भाग लेते अधिकारी व किसान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उप कृषि निदेशक कार्यालय स्थित कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक नरोत्तम कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ वेदवृत्त गंगवार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत प्रथम एवं तृतीय, उप खण्ड अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सोनू सिंह गौतम, तिलक चौहान सहित अन्य कृषकगण उपस्थित हुए।
उप कृषि निदेशक नरोत्तम कुमार ने बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री को कराने, एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी बैठक में उपस्थित कृषकों को दी। अग्रणी जिला प्रबन्धक गोपाल कृष्णा द्वारा विभागीय संचालित योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० वेदवृत्त गंगवार ने पशुपालन विभाग में संचालित बकरी, पशुपालन, भेडपालन, मुर्गी पालन आदि योजना व अनुदान के बारे में विस्तार से कृषकों को अवगत कराया। किसान दिवस में उपस्थित कृषक भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश यादव ने सम्पूर्ण जनपद में बन्दरों के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की। भारतीय किसान संघ के ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने साधन सहकारी समिति मलवां में जोत के आधार पर प्रथम वरीयता के क्रम में कृषकों को उर्वरक वितरण कराये जाने की माँग की गयी। अन्य किसानों ने भी अपनी-अपनी मांगे रखीं। उप कृषि निदेशक ने किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा किसान दिवस में आयी शिकयतों का गुणवत्तापरक अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
——————————— 
मजदूरी करने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के अर्न्तगत बुधवार की सुबह साइकिल से मजदूरी के करने के लिए ईट भट्ठा जा रहे 16 वर्षीय किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में जा रहे किशोर बाल-बाल बच गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मनोज का पुत्र चन्द्रसेन गांव के ही गया प्रसाद का पुत्र जयसिंह के साथ साइकिल से हसवा अर्न्तगत मजदूरी के लिए ईंट भट्ठा जा रहा था। बताते हैं कि यह लोग हसवा के अर्न्तगत पहंुचे तभी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे चन्द्रसेन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि जयसिंह को एक भी खरोंच न आयी। तत्काल का घायल को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल मोर्चरी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
————————————- 
सड़क हादसे में दो घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ निवासी जमील का 35 वर्षीय नसीम बाइक से सामान लेने जा रहा रहा था। तभी गांव के पास ही अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। इसी प्रकार खागा कोवताली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव निवासी रामदास का 35 वर्षीय पुत्र कमलेश गांव के समीप टहल रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
———————————— 
नाली विवाद में सगे भाईयों पर जानलेवा हमला
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा में बुधवार की दोपहर बाद नाली के विवाद को लेकर गांव के ही दबंग ने सागे भाईयों पर धारदार हथियार मार घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है।
जानकारी के अनुसार हसवा निवासी स्व0 सत्यनारायन का 34 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र व उसका छोटा भाई राघवेन्द्र कुमार 21 वर्ष गांव के ही राजू साहू ने नाली के विवाद को लेकर भाईयों पर फावडे से हमला कर दिया। जिससे छोटा भाई राघवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि जितेन्द्र भी मामूली तौर घायल हो गया। दोनो गांव के ही कुछ लोग अपने ही निजी वाहन से उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज करा रहे बडे़ भाई जितेन्द्र ने बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले राजू साहू के सामने नाली की खुदाई हो रही है। जिस पर वह नाली का कूड़ा निकालकर उसके घर के सामने फेंक रहा था। विरोध करने पर उसने घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *