संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप,अन्य लघु खबरों,,
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप,अन्य लघु खबरों,,
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — गाजीपुर थाना क्षेत्र के जोगी मजरे गढ़ी गांव में बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलटू डेरा मजरे गम्हरी निवासी गुलजार निषाद ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री ज्ञानमती की शादी करीब चार वर्ष पूर्व जोगी मजरे गढ़ी निवासी रमेश निषाद के पुत्र विजय निषाद के साथ की थी। विजय पेशे से राजमिस्त्री है और वर्तमान में बांदा जनपद के सेमगरा में मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना की रात ज्ञानमती अपने सास-ससुर के साथ घर पर थी। रात में खाना बनाने के बाद वह रोज की तरह अपने दूसरे मकान में दोनों बच्चों के साथ सोने चली गई। सुबह करीब छह बजे उसकी तीन वर्षीय बेटी जानवी दूसरे घर पहुंची और अपने दादा से बताया कि मम्मी झूला झूल रही हैं। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि ज्ञानमती छत के छल्ले से साड़ी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना ससुराल पक्ष द्वारा मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे पिता गुलजार निषाद, बहन पूनम व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पति विजय निषाद ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं रहती थी, जिसका इलाज कराया जा रहा था। उसने बताया कि करीब 20 दिन पहले वह पत्नी को बागेश्वर धाम भी ले गया था। घटना के समय वह बांदा जनपद में काम कर रहा था और सूचना मिलने पर घर पहुंचा। मृतका के दो बच्चे हैं कृ तीन वर्षीय बेटी जानवी और चार माह का बेटा बबलू। थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला द्वारा साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ————————————— संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा ने आम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगा कर जान दे दी। वृद्धा के भतीजे राजकुमार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मौत पर एक भतीजे ने हत्या कर शव को पेड़ में लटकाए जाने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर ग्राम पंचायत के मजरे आवरखेड़ा गाँव निवासी राधा उम्र लगभग 65 वर्ष की शादी पूर्व बिंदकी कोतवाली के गाँव मुसवापुर स्व0 रामआसरे के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद लगभग 40 वर्षाे से भाई बाबूलाल के घर मे रह रही थी। शनिवार सुबह आठ बजे भाई का परिवार गन्ने के खेत गया था। मृतका के भतीजे राजकुमार की पत्नी वंदना घर मे थी। वृद्धा के घर से गायब होने पर वंदना खेतों की तरफ गई जहां वृद्धा आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी थी। बहू ने यह बात परिजनों से बताई। भतीजे राजकुमार की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से तीस मीटर दूर पानी का स्टील का डिब्बा एवं चप्पल पड़े थे। मृतका के एक भतीजे ने हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। —————————————- इलाज कराने जा रही अधेड़ महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ जहानाबाद, फतेहपुर– कस्बे में काफी समय से बीमार चल रही 50 वर्षीय महिला को इलाज के लिए निजी हास्पिटल ले गये जहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं मृतका के पुत्र ने चिकित्सक पर लापरवाही का अरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाँव गढ़ी जार निवासी सुखराम की पत्नी चुनकी देवी जो पिछले कुछ वर्षाे से बीमार चल रही थी। बताते है कि उसके टीबी हो गयी थी। उसका इलाज किया जा रहा था शनिवार की दोपहर हालत बिगडने पर घर वाले उसे इलाज के लिए जहानाबाद कस्बा के सेवा सदन हास्पिटल ले गये। जहां गेट के अन्दर पहुंचने से पहले ही चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया और वापस ले जाने के लिए कहा इसी दौरान महिला ने गेट में पर ही दम तोड़ दिया। वहीं साथ में इलाज कराने गये पुत्र ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरेप लगाया। बताया कि इन्जेक्शन लगते ही उसकी मां की हालत बिगड़ गयी और कुछ देर बाद उसकी मां ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पाेट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। ————————————– बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा के समीप रविवार की सुबह प्राइवेट में बस की चपेट में आ जाने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी शिवभजन का पुत्र रामकरन बाइक से बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत जबरापुर निमंत्रण में गया था। रविवार की सुबह 8 बजे गांव वापस आते समय बाइक जैसे ही जोनिहा के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार प्राइवेट ने टक्कर मार दिया। जिससे अधेड की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेजते हुये बस को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। —————————————- महिला समेत दो ने लगायी फांसी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत महिला समेत दो लोगो ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया गांव निवासी भोला प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी रानी देवी ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतका के दो पुत्र महेश व कमलेश की मौत हो गयी थी। तब से रानी देवी मानसिक तौर से विक्षिप्त हो गयी थी। जिसके कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया है। इसी प्रकार चांदपुर थाना क्षेत्र के चक लाला गांव निवासी प्रेम नारायन रैदास 55 वर्ष 10 माह से बीमार से चल रहा था। काफी इलाज कराया गया। कोई फायदा न मिलने पर उसने फांसी लागकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।