राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भेजा मांगों का ज्ञापन

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भेजा मांगों का ज्ञापन
फोटो परिचय-  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मोर्चा के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — जाति आधारित जनगणना व ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर भाजपा द्वारा ओबीसी के साथ की जा रही धोखाधड़ी सहित अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष/संयोजक मुकेश पटेल की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि केन्द्र सरकार द्वारा कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी की जातियों का कॉलम नहीं दिया गया है। घोषित करने के बाद भी ओबीसी जाति के कॉलम को न दिया जाना ओबीसी के साथ धोखाधड़ी है। इसलिए इस साल होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी एवं जाति का कॉलम बढ़ाया जाए। पहले कमजोर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाना और फिर सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी करके उस पर रोक लगवाना एससी एसटी, ओबीसी के साथ धोखेबाजी है। इसलिए यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाकर लागू किया जाए। 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए। यदि मांगे पूरी न की गई तो राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन को और उग्र व व्यापक किया जाएगा। इस मौके पर जयचन्द्र यादव, मुन्ना लोधी, रामचन्द्र मौर्य, रमाकांत मौर्य, कामता प्रसाद पासवान, विजय, रामकृपाल, शिवपूजन, रामकरन लोधी, हरिओम मौर्य, शिवकुमार, फूल सिंह लोधी, रामशंकर पटेल, फूल सिंह मौर्य, मीरा गौतम, रूपांशी गौतम, वंदना पटेल भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *