मांगों को लेकर पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना

     आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने दिया धरना
मांगों को लेकर पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन
फोटो परिचय- नहर कालोनी परिसर में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले कार्यकत्रियों ने नहर कालोनी परिसर में धरना दिया। धरने में मांगे उठाते गई। तत्पश्चात पीएम व सीएम को ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई गई।
संयुक्त मोर्चा की जिलाध्यक्ष बसन्ती सोनकर की अगुवई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं बड़ी संख्या में नहर कालोनी परिसर पहुंची। जहां मांगों को लेकर धरना दिया। धरने को वक्ताओं ने संबोधित किया। तत्पश्चात पीएम व सीएम को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करते हुए वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रुेच्युटी, महंगाई भत्ता व सवेतन मेडिकल अवकाश सहित वैधानिक लाभ दिए जाएं, प्रदेश में रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष की जाए, पदोन्नति में आयु सीमा की बाध्यता समाप्त की जाए, फाइव जी मोबाइल खरीद के लिए कम से कम बीस हजार रूपए व प्रतिमाह पच्चीस सौ रूपए रिचार्ज व डाटा भत्ता अविलंब प्रदान किया जाए, पंद्रह सौ रूपए प्रोत्साहन राशि को नियमित मानदेय में तत्काल सम्मिलित किया जाए, आंगनबाड़ी केन्द्रों का किराया बाजार भाव के अनुसार सीधे भवन स्वामी के खाते में भुगतान किया जाए, लाभार्थियों को वर्ष के पूरे 365 दिन गुणवत्तायुक्त पोषाहार उपलब्ध कराने हेतु स्थाई, पारदर्शी व व्यवहारिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर बीएलओ सहित अन्य विभागों के कार्य जबरन न थोपे जाएं, इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मांगों पर यदि ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री विवश होकर आठ मार्च को लखनऊ कूच करेंगी। इस मौके पर रेहाना परवीन, संगीता द्विवेदी, शहनाज, विभा देवी, ऊषा देवी, विनोदनी, सीमा, फूलमती, मानश्री, निर्मला देवी, गीता देवी, जावित्री देवी, शोभा, कुन्ती, लक्ष्मी, नीलम, सरवर जहां, शारदा देवी, कान्ती देवी, रेखा देवी, रंजना देवी, विमलेश सहित तमाम कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *