सीढियों से गिरकर वृद्ध घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव में अपने घर की छत से सीढियों से उतरते समय बृद्ध का पैर फिसल गया। जिससे वह सीढियो के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी स्वर्गीय छेदालाल का 75 वर्षीय पुत्र राम शंकर अपने घर की छत से सीढियो से उतर रहा था। तभी सीढियो पर उसका पैर फिसल गया और वह सीढियो के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। —————————————-
ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 स्थित नऊवाबाग में सर्विस लेन पर ई-रिक्शे ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू बैहरमपुर गांव निवासी राजाराम का 40 वर्षीय पुत्र मानसिंह बाइक पर सवार होकर घर से फतेहपुर जनपद के मलवां थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 नऊवाबाग में सर्विस लेन पर पहुंची तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शे ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से बाइक चालक मानसिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट राकेश सिंह ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। —————————————–
बाइक टक्कर से अधेड़ की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर उसरैना के समीप एनएच-2 में पैदल दूध लेकर जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदरपुर उसरैना गांव निवासी स्व0 रामनाथ पुत्र शेरबहादुर रात लगभग आठ बजे दूध लेकर पैदल घर आ रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————
अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से पांच घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर के समीप रविवार की दोपहर ई-रिक्शा पलट जाने से उसमें बैठी लगभग आधा दर्जन सरवारियां घायल हो गयी। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचभिटा गांव निवासी सीताराम का 42 वर्षीय पुत्र रामाधार बाबू खां का 50 वर्षीय पुत्र गुलाब अहमद 70 वर्षीय सुबरातन स्व0 इस्माल की 30 वर्षीय पत्नी अनीसा व उसका पुत्र शोएब 12 वर्ष सभी लोग गांव के ही राजेश पुत्र बदलू के ई-रिक्शा में बैठकर अल्लीपुर आ रहे थे। जैसे ही यह लोग हसनापुर के समीप पहुंचे तभी अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे सभी लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची सराकरी एम्बुलेंस ने सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।