मिशन शक्ति: जमरावां गांव में लगी नारी अदालत
– जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी रहे उपस्थित
फोटो परिचय- नारी अदालत में भाग लेते जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– प्रदेश सरकार की संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत ग्राम जमरावां में नारी अदालत लगाई गई। जिसमें जमरावां क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने सहभागिता निभाई।
नारी अदालत में मुख्य न्यायाधीश पूनम तिवारी की अध्यक्षता में माधुरी सिंह, अंजुला देवी, सविता तिवारी, राजकुमारी, श्वेता, तारावती, सुनीता, निर्मला न्यायाधीश के रूप में उपस्थित रहीं। नारी अदालत में एक मामला आया। शिवकरन पाल निवासी जमरावां की शादी कौशांबी जिले के देवीगंज में हुई थी। लेकिन कई वर्षों से उसकी पत्नी सीमा ससुराल जमरावां नहीं आ रही थी। इस संदर्भ में शिवकरन की पत्नी सीमा से न्यायाधीश माधुरी सिंह ने वार्ता कर 21 अप्रैल को जमरावां पंचायत भवन में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की बात कही। नारी अदालत में जिला पंचायत सदस्य श्री लोहारी ने बताया कि सरकार ने नारी अदालत के माध्यम से घरेलू हिंसा व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु आवास, पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि का लाभ इस योजना के द्वारा दिलाया जाएगा। श्री लोहारी ने बताया कि यह नारी अदालत द्वारा महिलाओं को सभी सरकारी लाभ व उनकी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्या को दूर किया जाएगा।