विधायक समेत पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

   शहर के मार्गों पर घूमी अखंड सदभावना यात्रा
विधायक समेत पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फोटो परिचय- शहर के मार्ग पर भ्रमण करती अखंड सदभावना यात्रा।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष जन सेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती वर्ष पर रविवार को अखंड सद्भावना यात्रा नऊवाबाग से प्रारंभ हुई। जिसे प्रमोद सिंह मास्टर, आचार्य अमलेश योगी, बलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा कर्पूरी ठाकुर चैराहा, डाक बंगला, सदर अस्पताल, ज्वालागंज, वर्मा चैराहा, राधानगर, जयराम नगर चैराहा, जूनियर चैराहा, अहिल्याबाई होल्कर चैराहा, छत्रपति साहू जी महाराज चैराहा, लाल बहादुर शास्त्री चैराहा, गणेश शंकर विद्यार्थी चैराहा, अवंतीबाई चैराहा, शादीपुर चैराहा से पटेल नगर चैराहा में मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक राजेश पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन से संबंधित विभिन्न स्मृतियों को साझा किया एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी देश के इकलौते ऐसे महापुरुष है जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता के आधार पर आजादी के संक्रमण काल में आधुनिक वैश्विक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए खंड-खंड भारत को अखंड भारत तथा धार्मिक राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए समाधान की कार्य किए हैं। उन्होने बताया कि तीस मई तक प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में संगठन का विस्तार कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रयागराज आदेश प्रताप सिंह, कौशांबी जिलाध्यक्ष छात्रधारी सिंह, जिलाध्यक्ष कानपुर देहात इंजीनियर आशीष कटिहार, जिला पंचायत सदस्य एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन वर्मा को माल्यार्पण कर सरदार पटेल जी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉक्टर पीके सिंह, बाबा रामसनेही, आचार्य कमलेश योगी, गुरु प्रसाद एडवोकेट, कैप्टन राजेश द्विवेदी, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, प्रधान रितु पटेल, रेखा तिवारी, विनोद कुमार पटेल, राजू वर्मा, महेश सिंह, बलबीर सिंह, गोरेलाल प्रजापति, प्रधान विवेक पटेल, नितिन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *