विधायक ने होली पर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश,होली मिलन में भाग लेते विधायक

  विधायक ने होली पर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
फोटो परिचय-होली मिलन में भाग लेते विधायक।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिंदकी तहसील के विभिन्न स्थानों में होली के फाग गाते, अलग अलग अंदाज में होली मनाते वीडियो सामने आ रहे है। विधायक फूलों की होली खेलकर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते नजर आये।
अमौली विकास खंड के इच्छापुर गांव मे बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी पहुंचे और लोगों से मिले। इस दौरान वह गांव में आयोजित फाग गायन में पहुंचे। उन्होंने यहां पर फूलों की होली खेली। ग्रामीणों ने फूल बरसाए। मोर पंख लेकर लहराते हुए नजर आये विधायक ने बड़ों का आशीर्वाद भी लिया। विधायक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार और एकजुटता का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग अपने गिले-शिकवे भूलकर रंग लगाना चाहिए। पारंपरिक अंदाज में होली के रंगो की जगह फूलों की होली खेली और उन्होंने संदेश दिया कि हर्बल रंगो मे उपयोग व प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा सहित तमाम लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *