विधायक ने अंबेडकर पार्क का किया उद्घाटन, प्रतिमा का किया अनावरण

     विधायक ने अंबेडकर पार्क का किया उद्घाटन
बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण
फोटो परिचय- डा0 भीमराव अंबेडकर पार्क का शुभारंभ करते विधायक जय कुमार सिंह जैकी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर–  भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क का उद्घाटन विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने किया। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
खजुहा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत बसंती खेड़ा गांव में विधायक जयकुमार सिंह जैकी पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क का उद्घाटन किया। बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण भी किया। विधायक श्री जैकी ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें संविधान दिया जिसके बल पर आज सबको वोट का अधिकार मिला है। सामाजिक बराबरी का अधिकार व सम्मान मिला है। बाबा साहेब को कभी बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का लगातार विकास कराया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सविता देवी पत्नी कमलेश, प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह परिहार, प्रधान प्रतिनिधि के पुत्र अनुज सिंह परिहार, योगेश पटेल, अभिषेक पटेल, भीम आर्मी के दिनेश गौतम, नरेंद्र टाइगर, शिवम, दिलीप कुमार, लक्ष्मी नारायण आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *