विधायक ओममणी वर्मा ने किया 6 करोड़ की प्रकाश व्यवस्था के कार्यों का भूमिपूजन

    विधायक ओममणी वर्मा ने किया 6 करोड़ की प्रकाश व्यवस्था के कार्यों का भूमिपूजन
– ऐतिहासिक कालिंजर किले को मिलेगी नई रोशनी

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — कालिंजर (बांदा)। ऐतिहासिक कालिंजर के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से नरैनी विधायक श्रीमती ओममणी वर्मा ने लगभग ₹6 करोड़ की लागत से होने वाले प्रकाश व्यवस्था के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस परियोजना के अंतर्गत ऐतिहासिक कालिंजर किले में आकर्षक फसाड लाइटें लगाई जाएंगी तथा मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी।इन कार्यों के पूर्ण होने पर ऐतिहासिक कालिंजर किले की भव्यता और सुंदरता में नया निखार आएगा। आकर्षक रोशनी से किले की ऐतिहासिक विरासत और अधिक आकर्षक दिखाई देगी। वहीं, मुख्य मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से रात्रि के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी।विधायक ओममणी वर्मा ने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ कालिंजर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।कालिंजर अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत और प्राचीन दुर्ग के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में प्रकाश व्यवस्था के इन कार्यों से इसकी सुंदरता में वृद्धि होने के साथ पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा।विधायक ओममणी वर्मा की उपस्थिति में हुए इस भूमिपूजन के साथ कालिंजर में विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कालिंजर ओमप्रकाश राजपूत, प्रधान राजू श्रीवास, नितेश भदौरिया, कुलदीप त्रिपाठी, छत्रपाल सिंह, डॉ. बुद्धिविलास द्विवेदी, राकेश मिश्रा, कोमल कुशवाहा, रवि गुप्ता, सुरेश तिवारी, शरद तिवारी, राकेश दीक्षित, राघवेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिवेदी, नीलांशु त्रिवेदी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *