ईरान पर इज़राइल-अमरीका हमले की निंदा की साहस दिखायें मोदी जी-शाहनवाज़

    मध्य पूर्व में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी कराए सरकार- शाहनवाज़ आलम

ईरान पर इज़राइल-अमरीका हमले की निंदा करने का साहस दिखायें मोदी जी

 शहीद खामनेई अब साम्राज्यवाद विरोध के नए नायक, पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — लखनऊ,1 मार्च 2026. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला ख़ामनेई की हत्या एक युद्ध अपराध है. इज़राइल और अमरीका द्वारा ईरान पर थोपे गए इस साम्राज्यवादी युद्ध की निंदा करने का साहस मोदी सरकार को दिखाना चाहिए. सरकार को उस इलाक़े में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी भी सुनिश्चित करनी चाहिए.

ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 236 वीं कड़ी में कहीं.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि ईरान पर अमरीका और इज़राइल के हमले के बाद पूरे इलाक़े में अनिश्चितता और अराजकता का माहौल पैदा हो गया है. ऐसे में भारत सरकार की पहली प्राथमिकता इन इलाक़ों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस निकालना होना चाहिए. इसके लिए भारत सरकार को विशेष अभियान चलाने के तहत बड़े पैमाने पर विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए. वहीं इस कार्य के लिए दूतावासों को विशेष निर्देश भी जारी करने चाहिए.

कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भयानक स्तर की बेरोजगारी के चलते इज़राइल सरकार द्वारा प्रदेश की योगी सरकार के सहयोग से मजदूरी करने के लिए बुलाए गए लोगों को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास यूपी सरकार को करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की चुप्पी ये साबित करती है कि उसका अस्तित्व अब खत्म हो गया है और उसे अमरीका ने सिर्फ़ समाजवादी खेमे के डर से बनाया था. ऐसे में भारत सरकार को पहल कर वैश्विक स्तर पर इस साम्राज्यवादी युद्ध के ख़िलाफ़ जनमत जुटाने का साहसिक प्रयास करना चाहिए.

शाहनवाज़ आलम ने ख़ामनेई को शिया नेता के बतौर प्रचारित करने की गोदी मीडिया की साज़िश की निंदा करते हुए कहा कि कि ख़ामनेई अपनी आज़ादी और संप्रभुता के लिए लड़ते हुए शहीद हुए हैं. इसलिए वो चे गुएरा की तरह दुनिया के हर आज़ादीपसंद और देशभक्त व्यक्ति के नायक हैं. जो हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *