राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा इकाई की मासिक बैठक हुई आहूत
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को किया सम्मानित, दिवंगत पत्रकार को दी श्रद्धांजलि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा की मासिक बैठक का आयोजन रविवार 01 मार्च 2026 को महिला मंच जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज निगम के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन पर जिला कार्यालय मंगलयुक्त कार्यालय के सामने आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करना, दिवंगत पत्रकार मयंक शुक्ला की दुखद मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन करना एवं होली मिलन

समारोह का आयोजन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं रंगोली लगाकर सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तत्पश्चात बांदा के वरिष्ठ पत्रकार रहे मयंक शुक्ला जी की दुखद मृत्यु पर सभी ने शोक जताया और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर महिला मंच जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज निगम की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा द्वारा अनवर रजा (रानू) को पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा इकाई का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया तथा उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी ने बधाई प्रेषित की। इस दौरान अनवर रजा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा जी का और जिले की समस्त टीम का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि परिषद ने मुझपर जो भरोसा जताया है वह कभी टूटने नहीं पाएगा और मै हमेशा परिषद के नियमों के साथ चलकर परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करूंगा साथ ही हम सबको मिलकर कार्य करना है और परिषद को और मजबूत बनाना है तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन को विराम दिया।
इस दौरान कार्यक्रम में आसिफ अली, राजीव सिंह, उपेंद्र कुमार, ललित कुमार, राजकुमार, पुष्पेंद्र कुमार, प्रभंजन कुमार, आमोद कुमार, सत्यम दीक्षित, नीरज निगम, संध्या धुरिया, रूपा गोयल, मितेश कुमार, वैष्णवी, धर्मेंद्र सिंह, जीवेश प्रकाश, प्रेमचंद्र, इबाद सिद्दीकी, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, सुरेंद्र धुरिया, नरेश निगम, देवेंद्र देव निगम, अनुराग तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह, घासीराम निषाद सहित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य लोग मौजूद रहे।