राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़-फतेहपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई, जागरूकता चौपाल व निरीक्षण आदि किया जाना है। महिला जनसुनवाई नौ अक्टूबर को ब्लॉक व तहसील स्तर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम व दस अक्टूबर को पूर्वान्ह ग्यारह बजे सदस्या द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) जीटी रोड में महिला जनसुनवाई की जाएगी तत्पश्चात जागरूकता चौपाल, बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि का निरीक्षण किया जाएगा। ————————-
सड़क हादसों में तीन घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़-बिंदकी, फतेहपुर। तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बाइक में सवा दो मजदूर गंभीर घायल हो गए। जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जाफराबाद गांव के पास बाईपास में सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से एक ही बाइक में सवार दीपू (29) पुत्र शीतलू प्रसाद तथा अंकित कुमार (22) पुत्र जगदीश दोनों निवासी ग्राम कोरईया कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। घायलों के परिजनों ने बताया कि दोनों मजदूरी का काम करते हैं और काम करने गए थे। इसी तरह कल्यानपुर थाना क्षेत्र हरदौल गांव निवासी संतोष कुमार अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोनी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही यह लोग औंग थाना क्षेत्र के सर्विल लेन में पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे महिला घायल हो गयी, उपचार के लिए गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ————————– अलग-अलग छत से ढहने से मां, बहू बेटा समेत चार घायल – बाइक समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़-फतेहपुर। सोमवार को थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया में देर रात एक कच्चा मकान गिर जाने से दम्पत्ति समेत मां घायल हो गयी। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव मछरिया निवासी चंदा देवी पत्नी स्व0 ओमप्रकाश सक्सेना अपने परिवार के साथ-साथ करीब 10 बजे खाना खाकर सो रही थी। तभी अचानक उनका कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया हादसे में चंदा देवी कैलाश और रूबी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाल एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर में खड़ी मोटरसाइकिल भी मलबे में दबाकर टूट गई। ग्रामीणों ने बताया कि मकान काफी पुराना था और बारिश के चलते इसकी दीवारें कमजोर हो गई थी। गांव के ही नव युवक सोनू राका विनय यादव छोटू गुप्ता व अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसी प्रकार हुसैगनंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी स्व. मुन्नू की 55 वर्षीय पत्नी चम्पा सोनकर सोमवार की दोपहर अपने घर पर खाना खाकर लेटी थी। तभी अचानक कच्ची छत ढह जाने से मलबे जा दबी तभी परिजन व आस पास के लोगो ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाकर महिला को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ——————– छत से गिरकर अधेड़ घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़-फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर में सोमवार की सुबह छत में कपडा सुखाने गये 55 वर्षीय अधेड़ गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी राजकुमार का पुत्र रामसुमेर सोमवार की सुबह घर की छत पर कपडा सुखाने गया था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ———————– घायल युवक की इलाज के दौरान मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़-फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ से कुछ ही दूरी पर शनिवार की देर रात बाइक सवार पेड़ से टकरा गए थे। जिसमें एक 30 वर्षीय युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें घायल युवक का इलाज कानपुर में चल रहा था। सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड दिया।
जानकारी के अनुसार रारी मोड़ से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर सड़क के किनारे बीच में एक आम का सूख पेड़ खड़ा है। जो लगातार हादसे को बढ़ावा दे रहा है। शनिवार की देर रात औरैया जनपद की रहने वाली सरोज देवी अपने रिश्तेदारी जा रही थी। जिन्हें लेने हरदासपुर गढ़ा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू बाइक लेकर गया हुआ था। वापस लौटते वक्त रारी मोड़ से कुछ ही दूरी पर सड़क पर खड़े आम के सूखे पेड़ से बाइक टकरा गई। बाइक की टक्कर के बाद दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें घायल सरोज देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। जबकि सोनू की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कानपुर भेज दिया था। जहा सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। सोनू की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। ज्ञात हो कि सड़क पर खड़ा आम का सूखा पेड़ ने इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके भी पीडब्ल्यूडी विभाग व वन विभाग पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। विभागीय उदासीनता के चलते लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।