चौरसी मोड़ पर नंदी जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, आरोपी हिरासत में

    जालौन: चौरसी मोड़ पर नंदी जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, आरोपी हिरासत में
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — कोतवाली उरई क्षेत्र के अंतर्गत चौरसी मोड़ के पास सड़क किनारे स्थापित नंदी जी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
रविवार (22 मार्च 2026) को मिली सूचना पर कोतवाली उरई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर नई नंदी जी की मूर्ति को विधिवत व ससम्मान स्थापित कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश शांत हुआ।
इस मामले में कोतवाली उरई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पूरे प्रकरण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *