विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

       विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन, छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर — आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को वन विभाग द्वारा जिला गंगा समिति, हमीरपुर के सहयोग से विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर यमुना तटबंध, हमीरपुर में नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज, हमीरपुर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, आर्द्रभूमियों के महत्व एवं पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया। इसके उपरांत सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अखिल, प्रवीण एवं सचिन, द्वितीय स्थान पर शिखा, शगुन एवं प्रार्थना तथा तृतीय स्थान पर नासिर एवं भास्कर रहे। विजयी प्रतिभागियों को बड़ी शील्ड, पानी की बोतल, लंच बॉक्स एवं डॉट पेन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहा सचान, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री धीरेंद्र सिंह, वनरक्षक पुष्पेंद्र कुमार, संजय कुमार, आरिफ खान, जेआरएफ एवं वन विभाग व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *