सोशल मीडिया पर अवैध खनन की खबर निकली गलत 

     सोशल मीडिया पर अवैध खनन की खबर निकली गलत 

संयुक्त टीम की जांच में सब कुछ मिला नियमों के अनुरूप
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में प्रसारित खबर में प्रकाशित किया गया था कि ग्राम इछौरा जितकरी के खंड संख्या-25/25 में भारी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा है। उक्त प्रकाशित खबर के संबंध में जिलाधिकारी हमीरपुर के निर्देश के अनुपालन में दिनांक 14 मार्च 2026 को राजस्व विभाग सरीला व खनन विभाग हमीरपुर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील सरीला के ग्राम इछौरा जितकरी स्थित स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र खंड संख्या-25/25 की स्थलीय जांच की गई।
जांच के दौरान पट्टाधारक अपने स्वीकृत खनन क्षेत्र में ही खनन कार्य करते पाए गए। निरीक्षण में कहीं भी अवैध खनन नहीं पाया गया और न ही नदी की जलधारा में खनन किए जाने के कोई प्रमाण मिले।
खनन क्षेत्र में पीटीजेड कैमरा तथा वे-ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरे संचालित पाए गए। जांच में मानक के विरुद्ध किसी भी मशीन का उपयोग नहीं पाया गया। मौके पर मौजूद पट्टाधारक के प्रतिनिधि को नियमानुसार खनन कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 13 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक खनन विभाग व परिवहन विभाग हमीरपुर की संयुक्त टीम द्वारा 10 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। इन वाहनों से लगभग 5 लाख रुपये का राजस्व वसूला जाएगा।
प्रशासन द्वारा अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर सतत निगरानी रखते हुए अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *