जुआं खेलते नौ जुआंड़ी गिरफ्तार मिले 8180 रुपए,,, अन्य लघु खबरों के साथ
जुआं खेलते नौ जुआंड़ी गिरफ्तार मिले 8180 रुपए,,, अन्य लघु खबरों के साथ
जुआं खेलते नौ जुआंड़ी गिरफ्तार
– जामा तलाशी व फड़ से मिले 8180 रुपए एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर। जुआं खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। जिसमें नौ जुआंड़ी पकड़े गए। जामा तलाशी व फड़ से कुल 8180 रुपया तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया।
कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव में एक स्थान पर जुआं खेलते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नौ जुआड़ी गिरफ्तार किए। पुलिस ने जामा तलाशी में 1430 तथा फड़ से 6750 रुपए कुल मिलाकर 8180 रुपए बरामद किए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए गए। पुलिस ने शनिवार व रविवार की मध्य रात करीब 12 बजे सभी नौ जुआड़ियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। जुआ देख रहे कई लोग मौके से निकल भागे। ————————
कांग्रेस की ब्लॉक कमेटियों का हुआ गठन
फतेहपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सभी ब्लॉक कमेटियों की घोषणा कर दी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषित ब्लॉक कमेटियों में सभी जातियों का समावेश करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया गया है जिसमें हथगांव ब्लॉक में अध्यक्ष सैयद अहमद के साथ सुरेश कुमार, राम प्रसाद पाल, किरण देवी को उपाध्यक्ष, सूरज कली, सियाराम, नवाब अली, मो. दानिस, आशीष सिंह, महमूद अख्तर, राज पाल को महासचिव, सुरेश कुमार, संतोष पाल, राज कुमार, रोहित मौर्य, जगदीश मौर्य अहमद नईम, रहमत अली को सचिव के साथ अहाब जादे को कार्यालय सचिव बनाया गया है। अमौली ब्लॉक में अध्यक्ष हरि प्रसाद निषाद के साथ नितेश, ज्ञान सिंह, ऋषि सोनकर, राहुल रैदास, अविनाश सिंह, विवेक तिवारी, सर्वेश वर्मा को उपाध्यक्ष, हिमांशु त्रिवेदी, पवन सैनी, कुलदीप यादव, सुभाष निषाद, पवन साहू, छुट्टन निषाद, राहुल पाल, महामंत्री, अजय निषाद, बलराम निषाद, राघवेंद्र सिंह, पप्पू निषाद, गरम सिंह यादव, को सचिव के साथ योगेंद्र सिंह को कार्यालय सचिव बनाया गया। ऐरायां ब्लॉक अध्यक्ष रामचरन के साथ लल्ली सिंह, राजाराम, कैसर बेग, आशिफ, नीलम मौर्य, अली बक्स, ननकू सिंह को उपाध्यक्ष, मैस बक्स, जितेंद्र, अखिलेश यादव, भरत, अनवर, मोनू सिंह, रेखा देवी को महामंत्री एवं राजेश कुमार, भोला प्रसाद, होरी लाल, जगदीश पाल, सुनीता पासी को सचिव के साथ रामस्वरूप को कार्यालय सचिव बनाया गया है। हसवा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमार के साथ ओम प्रकाश, श्याम सिंह, सुख सागर, सर्वेश कुमार, मोहन पाल को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार, आशिक अली, महफूज अहमद, गोरे, राज कुमार, राम बाबू, राजू को महामंत्री एवं मो. अहमद, मो. शब्बीर, मनोज, बशारत हुसैन, सुशीला रावत, निर्मला देवी, अहमदी बेगम, शिवबरन को सचिव के साथ अरुण कुमार को कार्यालय सचिव बनाया गया है। असोथर ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद्र के साथ राम बाबू, बृजेश सिंह, संजय, लियाकत, विक्रम को उपाध्यक्ष, सफ़ीकुन निशा, पिंटू, संदीप कुमार, जागेश्वर, कल्लू, महेश, दिनेश को महामंत्री एवं दयाराम, दिनेश, निसार, सुभाष, शोभा देवी, मंगलिया देवी, राकेश को सचिव बनाते हुए महेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज मिश्रा के साथ जगत नारायण अवस्थी, प्रदीप सिंह, सुशील तिवारी, कुलदीप कुमार, अमर सिंह, हिमांशु दीक्षित को उपाध्यक्ष व कुलदीप विश्वकर्मा, अंशू सिंह, शहादत अली, राम प्रकाश मिश्रा, रेनू मिश्रा, अखिलेश पाल अंकिता यादव को महा सचिव एवं कृष्ण पाल विश्वकर्मा, अमित पासवान, ख़ेमचंद्र, राम बाबू पाल को सचिव बनाते हुए रचना देवी को कोषाध्यक्ष व अनुज कुमार को कार्यालय सचिव बनाया गया है।
———————— छिनैती करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस ने छिनैती के पंजीकृत अभियोग अ0सं0 383/2025 धारा 304(2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में घटना में संलिप्त अभियुक्त गुलाम पुत्र हुकुम अली निवासी ग्राम नगरा नट डेरा थाना हथगांव को नौबस्ता रोड फायर स्टेशन के आगे नहर पुलिया से गिरफ्तार कर कब्जे से छिनैती की संपत्ति का बाइस सौ बीस रूपए बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग में अपराध धारा 61(2)क/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त गुलाम को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश पाठक, बिंधेश कुमार गिरि, हेड कांस्टेबल आशीष उपाध्याय, कांस्टेबल बन्टी शामिल रहे।
—————— वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझटेनी के समीप सोमवार की सुबह चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से 26 वर्षीय युंवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराई गांव निवासी रामचरन का पुत्र आदित्य बाइक से खागा किसी काम से आ रहा था। तभी मझटेनी के समीप चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
————————
महिला ने किया जान देने का प्रयास
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम दिवान का पुरवा में सोमवार की सुबह घरेलू कलह के चलते 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दिवान का पुरवा गांव निवासी राधेश्याम की पत्नी शान्ति देवी ने सोमवार की सुबह घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने युवती की हालत चिन्ता जनक देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
—————— खड़े ट्रक में घुसा ट्रक, चालक घायल
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कानपुर प्रयागराज हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल चालक को कड़ी मशक्कत बाद ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार घायल ट्रक चालक बीरेंद्र पाल पुत्र सुदामा पाल निवासी मऊ थाना हल्दनपुर बंगाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ट्रक में तार लादकर दिल्ली से जा रहा था। तभी मौहार पुल के नीचे उतरते ही खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर लगने के बाद चालक केबिन में फंस गया। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने आधे घन्टे कडी मसक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से निकाल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
—— ————— सर्पदंश से मासूम की मौत
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरेहटा गांव में झाड़ फूंक ने चार वर्षीय एक मासूम की जान ले ली। सांप काटने के बाद परिजन सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाय कोरू गांव में पहले झाड़ फूंक कराया। तब तक मासूम की हालत बिगड़ गई थी। जब तक अस्पताल में बेहतर इलाज होता मासूम की मौत हो गई। सुल्तानपुर घोष अंतर्गत कसरेहटा गांव के अनंत कुमार गौतम चार वर्षीय पुत्र संजय कुमार गौतम को रविवार की रात घर में ही सर्प ने काट लिया। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के पहले झाड़ फूंक का सहारा लिया और इस बीच मासूम की हालत इतनी बिगड़ गई कि प्रयागराज जिले के सरोजिनी नायडू बाल चिकित्सालय के डॉक्टर भी बच्चे को नहीं बचा सके। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता संजय कुमार गौतम ने बताया कि अनंत और उसकी मां सभी लोग सो रहे थे। तभी रविवार की अनंत को रात्रि में सर्प ने काट लिया। इसके इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि अस्पताल में एंटी वेनम इंजेक्शन होने के बावजूद सांप काटने पर पहले लोग झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। जब हालत बिगड़ जाती है, तभी अस्पताल लाते हैं। अनंत कुमार के साथ भी यही हुआ। सीएचसी हथगाम के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि सांप काटने के बाद काटने के स्थान के थोड़ा ऊपर रस्सी बांध लेने तथा तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाने से जान बचाई जा सकती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में अब तक आधा दर्जन में से एक को छोड़कर सभी की जान बचाई जा चुकी है।
—– —————– बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
फतेहपुर। अमौली मार्ग में बिलौना मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों को सूचना मिली कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दिया।
जाफरगंज थाने के समसपुर निवासी महेश साहू पुत्र कमलेश साहू (35) व अभिषेक (30) बाइक से जोनिहां आ रहे थे। तभी बिलौना मोड़ के पास दिलावलपुर गांव के रहने वाले बाइक सवार अंकित व उसके साथ एक अन्य साथी की आमने सामने बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। गंभीर घायल हुए महेश साहू ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल अभिषेक, अंकित व एक अन्य को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज आगे की जांच शुरू कर दिया।