नगर पंचायत के नामित सभासदों को दिलाई शपथ,अन्य लघु खबरों के साथ
नगर पंचायत के नामित सभासदों को दिलाई शपथ,अन्य लघु खबरों के साथ
नगर पंचायत के नामित सभासदों को दिलाई शपथ
फोटो परिचय- शपथ ग्रहण करते नामित सभासद। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– शासन के नामित तीन सभासदों को बुधवार को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत परिसर स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभागार में आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कमला दुबे, ज्ञानेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में खागा विधायक कृष्णा पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन गीता सिंह, अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय, पूर्व चेयरमैन संतोष गुप्ता, डॉक्टर अजय गुप्ता, दुर्गा शंकर गुप्ता, बृजेश सिंह, विमलेश पांडेय और धर्मेंद्र सिंह सहित कई निर्वाचित सभासद मौजूद रहे। नामित सभासदों के शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पंचायत की पूरी कार्यकारिणी अब पूर्ण हो गई है। इस अवसर पर सभी ने विकास कार्यों को गति देने और खागा को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। …………………………………………………………………………….. चोरी के वांछित आरोपी को दबोचा, मोबाइल बरामद एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– थाना धाता पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना धाता पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मराज पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी ग्राम घटिइयापर बमरौली थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सावन कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार सिंह शामिल रहे। ————————————— घायल टायर मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-2 में एआरटीओ के समीप चार दिन पूर्व हाइवे किनारे टायर का पंचर जोड़ते समय तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। जिससे 40 वर्षीय टायर मिस्त्री घायल हो गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी बुधवार की सुबह कानपुर हैलट में मौत हो गयी।
बताते चलें कि शहर के क्षेत्र के मोहल्ला रेडईया निवासी छोट्टन का पुत्र अकरम जिसकी एआरटीओ के समीप टायर दुकान थी। बताते हैं कि चार दिन पूर्व टायर का पंचर बना रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सदर अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर आये गये और पुलिस को सूचना दे दी। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के बड़े भाई उमर व परिवारिक ससुर शहंशाह ने दी। —————————————- चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के दतौली पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की दोपहर चलती बाइक से गिरकर 49 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के निधवापुर परसेठा मोड़ गांव निवासी लाला अपनी पत्नी विमला देवी को बाइक में बैठाकर बांदा जनपद के बेंदा घाट कालिका मंदिर जा रहा था। जैसे ही यह लोग दतौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी चलती बाइक से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे पहले बांदा जनपद ले गये। जहां सिटी स्कैन कराने के बाद चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।