भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज
फतेहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कल (आज) दोपहर एक बजे से तीन बजे तक होगी। नामांकन प्रक्रिया भाजपा जिला कार्यालय में होगी। चुनाव अधिकारी के रूप में रितेश गुप्ता के साथ मार्गदर्शन के लिए जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय रहेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज
