सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सौंपा मनोनयन पत्र, सपा विधानसभा की कमेटी घोषित

 सपा अयाह-शाह विधानसभा की कमेटी घोषित
– सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सौंपा मनोनयन पत्र
फोटो परिचय-पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते विधानसभा अध्यक्ष।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। समाजवादी पार्टी अयाह शाह विधानसभा की कमेटी घोषित हो गई। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जहां स्वागत किया गया वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपे।
अयाह शाह विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने विधानसभा कमेटी घोषित करते हुए सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि के रूप में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ अमित पाल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पद अनुरूप अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए  पार्टी को मजबूत करने की बात की। सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया। पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर रामफल यादव, इब्राहिम खान, धीरेन्द्र निषाद, प्रमोद यादव, अभिषेक कुमार को जिम्मेदारी दी गई। महासचिव रामदुलारे पासवान, कोषाध्यक्ष अमित सोनी को बनाया गया। सचिव पद पर रामगुलाम जाटव, रमेश पटेल, रहीश खान, स्वामीशरण लोधी, अनिल कुमार यादव, जगतपाल पासवान, महेशचंद्र पाल, रामआसरे प्रजापति, राजेश कुमार यादव, रोशनलाल, धर्मपाल, शैलेन्द्र कुमार, इंद्रजीत लोधी, रामू पासवान, सोनेलाल कुशवाहा, सुरेश कुमार यादव, खेमचंद्र, रामू निषाद, संतोष प्रजापति, कमलेश सिंह यादव, आशीष कुमार नामदेव को बनाया गया तो सदस्य पद पर कामता प्रसाद कोरी, रामचंद्र निषाद, रामदेव कोरी, विनोद कुमार कोरी, अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामसजीवन प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने मुंह मीठा करते हुए अपने दायित्वों को सहर्ष स्वीकार करते हुए पाटÊ को मजबूत करने की बात की। इस मौके पर राजकरण पाल, दिनेश पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *