राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारी कानपुर में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में हुए शामिल
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारी कानपुर में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में हुए शामिल
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारी कानपुर में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में हुए शामिल , 15 सदस्य हुए रवाना
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारीगण कानपुर एवं अवध प्रान्त के संयुक्त अभ्यास वर्ग जो कि परितोष इंटरनेशनल स्कूल नौबस्ता कानपुर में दिनांक 4 व 5 अप्रैल को सम्पन्न हो रहा है, में प्रतिभाग करने हेतु मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्य रवाना हुए।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि यह अभ्यास वर्ग दो दिवस तक कानपुर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु रखा गया। जिसमें जनपद बांदा से 15 प्रमुख कार्यकर्ता प्रतिभाग करने हेतु कानपुर के लिए रवाना हो रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लगातार ऐसे कार्यक्रम करता है जिसमें निरंतर कार्यकर्ता निर्माण का कार्य किया जाता है।
जनपद बांदा से डॉ शिव प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, विनोद कुमार शिवहरे, संतोष कुमार मिश्र, मनोज सिंह, रामनरेश, श्वेतराज,सुनील कुमार रैकवार,अभय प्रताप, रणवीर, डॉओम प्रकाश आदि ने प्रतिभाग़ किया।