डीएम समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने खिचड़ी का उठाया लुत्फ

  कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कराया खिचड़ी भोज
डीएम समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने खिचड़ी का उठाया लुत्फ
फोटो परिचय-  खिचड़ी भोज कार्यक्रम में भाग लेते डीएम व कलेक्ट्रेट कर्मचारी।
फतेहपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यालय परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह समेत अधिकारियों व सभी कर्मचारियों ने शिरकत की। सभी ने खिचड़ी समेत अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया। डीएम ने कर्मचारियों से वार्तालाप कर समस्याओं के बाबत जानकारी भी ली।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन व मंत्री राम किशोर की देखरेख में खिचड़ी भोज प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुआ। खिचड़ी भोज में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा0 अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप ने शिरकत की। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने खिचड़ी समेत सभी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। डीएम ने कर्मचारियों से वार्तालाप करके उनकी समस्याओं को जाना और निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी ईमानदारी से अपने कार्यों को अंजाम दें। उन्होने सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के संरक्षक मोहम्मद ताहिर अली, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, संयुक्त मंत्री सर्वेश कुमार, प्रचारक अमित पाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *