आठ कार्टून अवैध पटाखा के साथ एक गिरफ्तार,अन्य लघु खबरों के साथ

     आठ कार्टून अवैध पटाखा के साथ एक गिरफ्तार
फोटो परिचय-  पुलिस टीम की गिरफ्त में अवैध पटाखा कारोबारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आठ कार्टून अवैध पटाखा बरामद किया गया। पुलिस ने उसक खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना पुलिस ने गुलफाम पुत्र स्व0 अब्दुल हमीद निवासी पावर हाउस कालोनी थरियाँव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आठ कार्टून अवैध पटाखा बरामद किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 276/25 धारा 5/9 बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीधर शुक्ला, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सोनकर, कांस्टेबल प्रवेश यादव, विपुल यादव शामिल रहे।
—————————  
 उद्योग बंधु की बैठक कल
फतेहपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु चालू माह की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक 22 सितंबर को अपराह्न तीन बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
—————————  
 उपस्कर व उपकरणों हेतु लगेंगे ब्लाक स्तरीय कैंप
फतेहपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से उपस्कर एवं उपकरण दिए जाने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन कराए जाने हेतु निर्देश प्रदान किया गया है। इन कैम्प में बच्चों को उपस्कर व उपकरणों हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के विशेषज्ञों द्वारा चिन्हांकन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि बीआरसी विजयीपुर में 22 सितंबर, बीआरसी अमौली में 23 सितंबर को कैंप लगेगा। उन्होने कहा कि अपने-अपने विकास खण्डों में उपस्कर व उपकरण पहचान एवं वितरण शिविर का व्यापक प्रचार एवं प्रसार कराएं, जिससे कैम्प में अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके। कैम्प के प्रचार-प्रसार हेतु अपने-अपने विकास खण्ड समस्त एआरपी, संकुल शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। समस्त स्पेशल एजुकेटर्स का दायित्व होगा कि वह अपने-अपने विकास खण्ड के समस्त बच्चों का डाटा तैयार कर लें तथा प्रत्येक बच्चे एवं उसके अभिभावकों को कैम्प की तिथि से सूचित किया जाए। सभी बच्चों को उक्त कैम्प में अपने निवास का प्रमाण, आधार कार्ड, आय का प्रमाण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा एक फोटो (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) साथ में लाने हेतु सूचित किया जाए।
—————————  
अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
विजयीपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ब्योंटी गांव निवासी सहदेव निर्मल (50) दो दिन पहले अपने दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ा हुआ था। तभी अचानक दो मंजिला मकान की छत से बगल में बने घर की छत में जा गिरा। जिससे सिर व पैर में गंभीर चोटे आई थी। जिसके बाद परिजन आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख चिकित्सीय टीम ने कानपुर हैलेट के लिए रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पांच पुत्रियां व पांच पुत्र है। —————————— ——
सर्पदंश से महिला की मौत
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में खेतों में काम कर रही 58 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र की पत्नी छेद्दी खेतों में काम कर ही थी। इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
———————— —- 
 फांसी लगा युवती ने दी जान
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सरवल में युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गांव निवासी पिन्टू रैदास की 25 पुत्री रोशनी ने घर अन्दर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के सभी लोग खेतों पर गये थे। घर पर मौजूद छोटी बहन रेनू को रोशनी ने किसी बहाने से सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया। जैसे ही वह सामान लेने गयी इसी बीच युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
————————-
मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुये सड़क हादसों के दौरान तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार के राजस्थान प्रान्त के जिला अलवर थाना गबड़ तिराहा गांव वरला इन्द्रा कालोनी निवासी छीतर का 49 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र चेचिस चालक है। अलवर से कलकत्ता जा रहा था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर पहुंचा तभी सामने से आ रही जेसीबी से भिडन्त हो गयी। जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोर्वधनपुर गांव निवासी हरिलाल का 25 वर्षीय पुत्र अजय खागा कोतवाली के टीकर गांव से बाइक से वापस गांव आ रहा था। तभी खागा व थरियांव के बीच एनएच 2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। इसी प्रकार ललौली थाना क्षेत्र सुजानपुर गांव निवासी रामाधीन का 28 वर्षीय पुत्र रामदेव सुबह पैदल टहलने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
—————————- 
महिला ने फांसी लगा दी जान
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के जालंधरपुर गांव में गुरुवार की देर रात महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जालंधरपुर गांव निवासी भगवानदीन ने अपने लड़के सत्यनारायण की शादी आज के करीब छः वर्ष पूर्व मनोहरपुर गांव निवासी प्रताप निषाद की पुत्री शिव देवी के साथ की थी। शादी के बाद दोनों पति पत्नी एक साथ रहते थे। शादी के करीब तीन साल बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की देर शाम दोनों खाना खाने के बाद कमरें में सोने चले गए। उसी दौरान महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। देर रात महिला के पति सत्यनारायण की नींद खुली तो महिला बिस्तर से गायब थी और कमरे में ही फांसी के फंदे पर झूल रही थी। पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता देख पति के होश उड़ गए। थोड़ी देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सुबह मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से बाहर निकाल पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थोड़ी देर बाद सूचना पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं घटनास्थल पर पहुंच फारेसिंक टीम ने भी साक्ष्य इकठ्ठा किए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो तीन दिनों से महिला की उसके पति से अनबन चल रही थी। जिसके चलते महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला के परिजनों का किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *