मांसाहार व नशे से दूर रहकर ही जीवन को बना सकते सफल
मांसाहार व नशे से दूर रहकर ही जीवन को बना सकते सफल
मांसाहार व नशे से दूर रहकर ही जीवन को बना सकते सफल
फोटो परिचय- वैदिक यज्ञ में भाग लेते आयोजक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ अमौली, फतेहपुर — कस्बे के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज अमौली के 97 वें लोक निर्माण यज्ञ एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तृतीय दिवस प्रातः वैदिक यज्ञ, दोपहर भजन एवं प्रवचन तथा रात्रि के सत्र में भजन संध्या एवं प्रवचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आचार्य ब्राह्मदत्त शास्त्री एवं आचार्य राम प्रसाद ने वैदिक यज्ञ सम्पन्न कराया जिसमे आर्य समाज अमौली के प्रधान नरेश आर्य एवं ममता आर्या यजमान के रूप में रहे। आचार्य राम प्रसाद ने कहा कि जब हवन सामग्री और घी को अग्नि में समर्पित किया जाता है तो करोडों गुना होकर हमें वापस मिलता है लेकिन केवल भौतिक यज्ञ न कर के आध्यात्मिक यज्ञ करना चाहिए, तभी मंत्रो और भाव का होना अनिवार्य है। आचार्य ब्रह्मदत्त शास्त्री ने मनुष्य को मांसाहार त्याग कर सात्विक जीवन जीने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीव की हत्या कर के खाने वाले पाप के भागी बनते है। मांसाहार और नशा से दूर रह कर ही जीवन को सफल बनाया जा सकते है। प्रीती आर्या ने भी नशे से होने वाली हानियों के संबंध में भजन सुनाया। वही रामसेवक के ईश्वर भक्ति के भजनो ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में सियाराम आर्य, मूलचंद्र आर्य, श्रीकृष्ण आर्य, ब्रह्मानारायण आर्य, दिनेश आर्य, आर्य समाज मंत्री प्रकाश वीर आर्य, प्रधान नरेश आर्य, श्रवण आर्य, सुनील आर्य, डॉ गौरव, उमाशंकर आर्य, सुनील आर्य, हरिओम शर्मा, राकेश सोनी, ज्ञानेंद्र प्रकाश, सुजीत आर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे।