कानपुर के जवाहरलाल नेहरू रोहतगी चिकित्सालय में होगा आपरेशन
कानपुर के जवाहरलाल नेहरू रोहतगी चिकित्सालय में होगा आपरेशन
रिंकू लोहारी ने मुंह मीठा कराकर नेत्र रोगियों को किया रवाना
– कानपुर के जवाहरलाल नेहरू रोहतगी चिकित्सालय में होगा आपरेशन
फोटो परिचय- — नेत्र रोगियों का मुंह मीठा कराकर रवाना करते रिंकू लोहारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– लगातार क्षेत्र में गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल प्रभारी अजय सिंह रिंकू लोहारी ने ग्राम सभा मवई में सत्यम साहू के आवास पर आयोजित नेत्र कैंप में मवई ग्राम प्रधान पिंटू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में पाठकपुर, गणेशपुर गांव के दो दर्जन बुजुर्गों को चिकित्सा के उपरांत उनकी आंखों में लेंस, ऑपरेशन हेतु जवाहरलाल नेहरू रोहतगी चिकित्सालय कानपुर रवाना किया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. रोहित पाल व उनके सहयोगी सत्यम साहू, पिंटू सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे।
रिंकू लोहारी ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगातार नेट चिकित्सा कैंप आयोजित हो रहे हैं। जब तक उनके क्षेत्र के प्रत्येक गांव के बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों की कमजोर आंखों में रोशनी नहीं आ जाती। उनका यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की लाभकारी योजना पूर्ण रूप से निःशुल्क है जिसमें आना-जाना खाना पीना व ऑपरेशन चश्मा पूर्ण रूप से निःशुल्क है। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि सर्वप्रथम गांव में सूचना के माध्यम से सभी बुजुर्गों को एकत्रित करने के उपरांत डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया जाता है। जिन लोगों के आंख में मोतियाबिंद व अन्य बीमारी होती है। उन्हें तत्काल चिन्हित कर चिकित्सालय ले जाकर निःशुल्क उनका पूर्ण रूप से निदान किया जाता है। श्री लोहारी ने बताया कि उनका यह अभियान क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आयोजित होगा।