हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में बाल वाटिका को मिली ताकत
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में बाल वाटिका को मिली ताकत
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में बाल वाटिका को मिली ताकत
फोटो परिचय- निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन करते आयोजक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र तेलियानी में शुक्रवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता को सुदृढ़ करना व प्री प्राइमरी स्तर पर बाल वाटिका व्यवस्था को और मजबूत बनाना रहा।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, ईसीसीआई एजुकेटरो एवं नोडल शिक्षकों का संवेदीकरण व साक्षरता संवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल वाटिका के निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। डायट प्रवक्ता संजीव सिंह ने वंडर बॉक्स के विषय में विस्तार से बताया। एसआरजी राजेश त्रिपाठी ने प्रारंभिक शिक्षा की नींव को मजबूत करने में बाल वाटिका की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार कटियार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रभावती गुप्ता ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से विद्यालय से सामंजस्य बना कर प्रारंभिक शिक्षा में कदम से कदम मिलाने का आवाह्न किया। ब्लॉक के प्री प्राइमरी नोडल एआरपी अवधेश साहू ने बाल केंद्रित शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। एआरपी सुशील कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अदीप सिंह, नितेश सिंह, तेज सिंह, नोडल टीचर ऋचा साहू, राजलक्ष्मी, रंजना वर्मा, गिरीश दुबे, प्रभाकांत दीक्षित, हिना कासिम रिजवी, मनीष यादव, अर्चना यादव, लक्ष्मी देवी सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।