गौशाला में दर्जन भर से ज्यादा गायों की मौत, वीडियो बनाने पर भड़का प्रधान
गौशाला में दर्जन भर से ज्यादा गायों की मौत, वीडियो बनाने पर भड़का प्रधान
गौशाला में दर्जन भर से ज्यादा गायों की मौत, वीडियो बनाने पर भड़का प्रधान
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — जनपद के कुनेहटा गांव स्थित गौशाला में दर्जन भर से अधिक गायों की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में कई गायों की मौत हो चुकी है और वहां व्यवस्थाएं पूरी तरह से लचर हैं। जब कुछ ग्रामीण गौशाला की स्थिति का वीडियो बनाने पहुंचे तो ग्राम प्रधान भड़क उठा और उन्हें वीडियो बनाने से रोकने लगा।
बताया जा रहा है कि गौशाला में मृत गायों के पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर चारा और उपचार न मिलने के कारण गायों की मौत हुई है।
ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और जांच कराई जा रही है।