ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से बड़ा हादसा, ई-रिक्शा सवार आधा दर्जन लोग घायल
ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से बड़ा हादसा, ई-रिक्शा सवार आधा दर्जन लोग घायल
ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से बड़ा हादसा, ई-रिक्शा सवार आधा दर्जन लोग घायल
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक का टायर अचानक फटने से पास से गुजर रहा ई-रिक्शा उसकी चपेट में आ गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब ओवरलोड ट्रक सुमेरपुर से देवगांव की ओर जा रहा था और अचानक उसका टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमेरपुर से देवगांव मार्ग पर दिन-रात ओवरलोड ट्रकों का आवागमन होता रहता है, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।