787 मी0 टन जिप्सम का होगा वितरण
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मृदा तत्त्वों की कमी दूर करने एवं भूमि सुधार हेतु जिप्सम वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद के सभी तेरह विकास खण्ड स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों के माध्यम से कुल 787 मी० टन जिप्सम का वितरण किया जायेगा। जिप्सम वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर कृषकों किया जायेगा। किसानों को उनकी जोत के आधार पर अधिकतम 02 हे० हेतु (मात्र 06 कु०) ही वितरित किया जायेगा। इसका विक्रय मूल्य 432.20 रूपए प्रति कुन्टल है। इस पर 75 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है।
———————————————————————————-
कौशल सुधार प्रशिक्षण के लिए करें आनलाइन आवेदन
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कौशल सुधार प्रशिक्षण सामान्य एससीएसपी अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण कराते हुए उन्हें स्वालाम्बी बनाने तथा इच्छुक लाभार्थियों को बैंकों से वित्तपोषित कराया जाना है। जिसके लिए कौशल सुधार प्रशिक्षण सामान्य दो बैच प्रति बैच 25 अभ्यार्थी दर्जी हेतु 25 अभ्यार्थी एवं ब्यूटी पार्लर हेतु 25 अभ्यार्थी कुल 50 अभ्यार्थियों का एवं कौशल सुधार प्रशिक्षण एससीएसपी के 04 बैच प्रति बैच 25 अभ्यार्थी (दर्जी हेतु 75 अभ्यार्थी एवं ब्यूटी पार्लर हेतु 25 अभ्यर्थी कुल 100) अभ्यार्थियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र अनुवा जधंई प्रयागराज द्वारा कराया जाना है। प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण अवधि 15 दिन हेतु प्रत्येक दिन 250 की दर से छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का भी प्राविधान है। ग्रामीण क्षेत्र/नगर पंचायत के आवेदक ही प्रशिक्षण हेतु पात्र होगें तथा सम्बन्धित अभ्यार्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष के मध्य हो। इसलिए प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन पत्र आनलाइन सेवाओं के अन्तर्गत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नाम से अपलोड/पंजीकृत कर सकते हैं। अभ्यार्थियों का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर किया जायेगा। विस्तृत जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 77/274 बी सिविल लाईन एलआईसी बिल्डिग के सामने से प्राप्त कर सकते हैं।
———————————————————————————–
घायल अधेड़ महिला की इलाज के दौरान मौत
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर। दुर्घटना में घायल अधेड़ महिला की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला का शव गांव आया तो हड़कंप मच गया। परिजन रो-रो करके बेहाल हो रहे थे। पूरे गांव में शोक का माहौल छाया रहा।
बताते चले कि बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड में बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रही अधेड़ महिला श्याम कली देवी 55 वर्ष पत्नी रामराज निवासी गुलाबपुर कोतवाली बिंदकी घायल हो गई थी। जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल से महिला को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे गुलाबपुर गांव शव आया तो परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। गांव के सभी लोग घटना पर दुख जता रहे थे। शोक का माहौल छाया रहा।
———————————————————————————-
किशोरी को भगाने व बलात्कार के आरोपी को दबोचा
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ रेप करने के आरोपी विकास उर्फ अजय 19 वर्ष पुत्र सूरज कुमार निवासी ग्राम उमरगहना थाना मलवां को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। बताते चलें कि 25 अप्रैल 2025 को आरोपी कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ रेप की घटना की थी इस मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया।
#Pm modi कौशल सुधार प्रशिक्षण के लिए करें आनलाइन आवेदन
