पुतला दहन करने जा रहे सपाईयों को पुलिस ने किया नजरबंद

पुतला दहन करने जा रहे सपाईयों को पुलिस ने किया नजरबंद
सपाई बोले- बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान
– सरकार पर संविधान को खत्म करने का मढ़ा आरोप
फोटो परिचय- पुलिस की निगरानी में चैकी में खड़े सपाई।
फतेहपुर। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी का विरोध लगातार जारी है। बीते बुधवार को जहां कांग्रेसियों ने विधानसभा का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया वहीं समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के अहवान पर विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन करने जा रहे सपाईयों को पुलिस प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। नजरबंद किए जाने पर सपाईयों का कहना रहा कि बाबा साहब का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। केंद्र की मोदी सरकार पर संविधान को खत्म करने का आरोप मढ़ा।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में सुबह से ही सपाईयों ने विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन की रणनीति बना ली थी। जैसे ही इसकी भनक जिला प्रशासन को लगी तो कुछ सपाईयों को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया वहीं कुछ सपाई सड़कों पर निकल आए जिन्हें हिरासत मंे लेकर संबंधित चैकी व थानों पर बैठाया गया। नजरबंद किए गए कांग्रेसियों में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमित मौर्य, जिला महामंत्री राहुल लोधी, जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान, दीपक यादव, आशीष मौर्य, रामकुमार लोधी, प्रकाश ठाकुर सहित तमाम कार्यकर्ता रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव व महासचिव चैधरी मंजर यार ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब पर जो टिप्पणी की है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबा साहब ने संविधान की रचना करके सभी को बराबरी का अधिकार दिया। संविधान के अनुसार ही यह देश चल रहा है और आगे भी चलेगा। भाजपा सरकार की संविधान विरोधी राजनीति का विरोध लगातार जारी रहेगा। नेता द्वेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगे भी इसका विरोध दर्ज कराती रहेगी। केंद्र की मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सपाई सड़कों पर उतर आएंगे और अपनी गिरफ्तारियां देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *