प्रमोद उपाध्याय व प्रेम कुमार पांडेय ब्राम्हण समाज का करेंगे नेतृत्व
प्रमोद उपाध्याय व प्रेम कुमार पांडेय ब्राम्हण समाज का करेंगे नेतृत्व
आदर्श अधिवक्ता संगठन ब्राम्हण में प्रेम कुमार गुट का विलय
– प्रमोद उपाध्याय व प्रेम कुमार पांडेय ब्राम्हण समाज का करेंगे नेतृत्व
फोटो परिचय- विलय के बाद माल्यार्पण कर साथियों का स्वागत करते अधिवक्ता। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में आदर्श अधिवक्ता संगठन (ब्राम्हण) के अध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में ब्राम्हण अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें प्रेम कुमार पाण्डेय गुट के अध्यक्ष प्रेमकुमार पाण्डेय ने अपने सभी समर्थक अधिवक्ताओं सहित बैठक में आकर आदर्श अधिवक्ता संगठन (ब्राम्हण) में विलय कर लिया और बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि भविष्य में प्रमोद उपाध्याय व प्रेम कुमार पाण्डेय संयुक्त रूप से ब्राम्हण समाज का नेतृत्व करेंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार पाण्डेय ने समाज व संगठन की एकता पर बल दिया। उन्होने कहा कि दोनो गुटों की एकता के लिए एक पाँच सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी किन्तु कुछ विघटनकारी बाहरी लोगों व गैर अधिवक्ताओं द्वारा समाज को विघटित करने के लिए बागी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया जो अत्यन्त निन्दनीय है। बागी प्रत्याशी समाज द्वारा किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा। अध्यक्षीय उद्द्बोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद उपाध्यक्ष व प्रेम कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से घोषणा किया कि पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व महामंत्रीगण व वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिलाकर एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो प्रत्याशियों का चयन करेगी। जिसके उपरान्त आम सभा बुलाकर दोनो वरिष्ठ अधिवक्तागण सचिव पद के प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर त्रिवेदी, सुशील मिश्र, सुनील बाजपेयी, पूर्व महामंत्री महेशकान्त त्रिपाठी, अनिल कुमार तिवारी, शिवप्रकाश मिश्रा, देववृत अग्निहोत्री, बृजकिशोर शुक्ला, ओमप्रकाश द्विवेदी, संकठा प्रसाद शुक्ला, दिलीप शुक्ला, पीयूष पाण्डेय, अनुराग नरायण मिश्रा, नीरज मिश्रा, उमेश द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, गिरीश द्विवेदी, सुधीर तिवारी, आदर्श तिवारी, नितिन त्रिपाठी, आदित्य शर्मा, जगदीश पाण्डेय, ध्रुव बाजपेयी, विनोद त्रिपाठी उपस्थित रहे। संचालन पूर्व महामंत्री मणि प्रकाश दुबे ने किया।